गर्लफ्रेंड संग फ्लैट में रंगरेलिया मना रहे थे पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पत्नी ने रंगेहाथाें पकड़ा तो कुछ ऐसा, धरने पर बैठी महिला

*गर्लफ्रेंड संग फ्लैट में रंगरेलिया मना रहे थे पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पत्नी ने रंगेहाथाें पकड़ा तो कुछ ऐसा, धरने पर बैठी महिला*

ताजगंज क्षेत्र में प्रेमिका संग अपार्टमेंट में रह रहा था पति सूचना पर पहुंची पत्नी। पत्नी को दरवाजे पर देख पति और प्रेमिका फ्लैट में हुए बंद। पत्नी ने पुलिस को किया फोन। पुलिस ने खड़े किए हाथ। पत्नी दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गई। पत्नी का आरोप है कि पति घर का खर्च नहीं दे रहा है।

मैनपुरी के रहने वाले एक पूर्व ब्लॉक प्रमुखपत्नी की आंखों में धूल झोंक आगरा में प्रेमिका संग रह रहा था। ताजगंज में फ़्लैट ले रखा था। इसकी भनक लगने पर बुधवार सुबह पत्नी फ्लैट पर पहुंच गई।

पत्नी काे दरवाजे पर देख पति और प्रेमिका दोनों ने खुद को फ्लैट में बंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद भी पति ने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने फ्लैट के सामने धरना दे दिया। फोन करके पुलिस काे बुला लिया। पत्नी का कहना था कि पति जब तक दरवाजा खोलकर बाहर नहीं आएगा, वहां से नहीं हटेगी।

मैनपुरी के रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख की शादी वर्ष 2018 में घिराेर की रहने वाली युवती से हुई है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति का शीतगृह और स्कूल भी है। उनके डेढ़ वर्ष की बेटी है। पति दवा लेने और कारोबार के बहाने अक्सर आगरा आते रहते थे। तीन महीने से पति उसे खर्चा नहीं दे रहे थे। पति और ससुराल वाले उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे थे। पति के रवैये में अचानक आए बदलाव से वह परेशान थी।

लगभग एक महीने पहले उसे पता चला कि पति के मथुरा की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध हैं। ताजगंज क्षेत्र में एक साेसाइटी में फ़्लैट लेकर प्रेमिका को रखा हुआ है। सोसाइटी में उसे अपनी पत्नी बताया हुआ था। पति दो दिन पहले दवा लेने के बहाने आगरा आए थे। वह भी पति के पीछे आगरा चली आई। दोनों जिस अपार्टमेंट रहते हैं, वहां का पता लगा बुधवार सुबह पहुंच गई।

पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों फ्लैट में पकड़ लिया। पत्नी के बाहर होने का पता चलने पर पति और प्रेमिका के होश उड़ गए। पत्नी ने पति को आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दोनों ने दरवाजा नहीं खोला, खुद को अंदर बंद कर लिया। पत्नी ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया।

पुलिस से दरवाजा खुलवाने को कहा। पति-पत्नी और वो के विवाद ने पुलिस काे असमंजस में डाल दिया। पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने कोई मदद नहीं की।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply