गुरुद्वारा माईथान की गली की स्थिति पर रोष

*गुरुद्वारा माईथान की गली की स्थिति पर रोष*
आगरा। श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान मे 21 जनवरी को निकाले जा रहे नगर कीर्तन की तैयारी के सन्दर्भ मे ए डी एम सिटी अनूप कुमार एवम अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव के नेतृत्व नगर कीर्तन मार्ग का भ्रमण किया और कराए जाने कार्य की जानकारी ली।
श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान सरदार कंवल दीप सिंह ने गुरूद्वारे वाली गली की ओर ध्यान इंगित करते हुए कहा की गली का निर्माण अभी शुरू हुआ नही है जो मैन हाल धस गया है 17 तारीख को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व जिसमे पूरे आगरा की संगत पहुंचेगी उसको पूर्ण कराने के लिए कहा।
ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने गुरूद्वारे पर हाई मास्ट लगवाने की मांग की।
समन्वयक बंटी ग्रोवर ने रकाबगंज थाने के बाहर स्थित दलाब घर,मार्ग में झूलती तारे,पूरे मार्ग मे पेंच वर्क की ओर ध्यान इंगित किया।q
चेयरमैन परमात्मा सिंह ने ए सी पी कोतवाली से कोतवाली क्षेत्र के निवासियों की शांति कमेटी की बैठक के लिए कहा जिस पर 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे थाना कोतवाली का समय नियत हुआ।
भ्रमण मे ए सी पी कोतवाली सुकन्या शर्मा,पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, सह नगर आयुक्त अश्वनी कुमार,टोरेंट से प्रेम चंद श्रीवास्तव,मनोरंजन विभाग से सैनी जी के अतिरिक्त पाली सेठी, गुरुद्वारा बालूगंज के प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल, राजेंद्र पाल सिंह मिठ्ठू,अमरजीत सिंह सेठी,मनमोहन सिंह,प्रवीण अरोरा,सुरेंद्र चावला,वीरेंद्र सिंह आदि की उपस्थिति रही।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply