बलकेश्वर वार्ड नम्बर-91 में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

*बलकेश्वर वार्ड नम्बर-91 में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया*
*- अग्रसेन चौक पर पार्षद मुरारी लाल गोयल पेन्ट ने किया ध्वजारोहण कर दी सलामी*
*- गणतंत्र दिवस पर असहाय निर्धनों को निशुल्क भोजन किया गया वितरित*
*- बलकेश्वर के प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को किया मिष्ठान वितरण*

*आगरा* 75वां गणतंत्र दिवस वार्ड नं0- 91 बलकेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्षद मुरारी लाल गोयल पेन्ट, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, वीके अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल और शकुन बंसल ने संयुक्त रूप से बलकेश्वर के अग्रसेन चौक पर ध्वजारोहण कर सलामी दी। उन्होंने मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि गणतंत्र के इन 75 सालों में देश ने बहुत विकास किया है, लेकिन हमें अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। हम सभी भारतीय नागरिकों के द्वारा यह दिवस बिना भेदभाव के मनाया जाता है। हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने पर गर्व है।

पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बलकेश्वर के प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। इसके साथ ही श्रीनाथ भोजनालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर असहाय निर्धनों को निशुल्क भोजन वितरित किया गया। इस दौरान सुमन गोयल, पूर्व पार्षद मधुबाला अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, आशा अग्रवाल, रितु गोयल, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज बढ़ेगा आगे: अप्सा ने 49 छात्राओं को दी उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति

    बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज बढ़ेगा आगे: अप्सा ने 49 छात्राओं को दी उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति बेटियों के सपनों को मिली उड़ान, अप्सा ने 49 मेधावी छात्राओं को बांटे छात्रवृत्ति…

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र, मिला स्नेह और आशीर्वाद

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र, मिला स्नेह और आशीर्वाद आगरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों ने सामाजिक संवेदना, अपनत्व और…

    Leave a Reply