DM को मारा भरी सभा में जूता, ADO बना DM का मददगार

TN NEWS 24 उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में डीएम कैंप कार्यालय में शुक्रवार को अनुशासन तार-तार होता देखा गया। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह ने अभद्रता की। उन पर हमलावर हो गए। मारपीट की कोशिश की गई। मामले में खंदौली के एडीओ पंचायत ने रकाबगंज थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई है।

आगरा के कई संगठन प्रशासन में अधिकारियों में आपसी सलाह बनाने की कर रहे अपील

आगरा जिले में DM साहब और BDO साहब के बीच जूतमपैजार का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि किसी बात पर बिगड़े DM साहब ने BDO साहब को पेपरवेट फेंक कर मारा। बदले में BDO साहब ने DM साहब को जूते से पीट दिया। ऐसी परिस्थितियां देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के उत्तर प्रदेश के अलावा और कहाँ देखने को मिल सकती हैं? जहां की नौकरशाही ही जूतमपैजार में व्यस्त रहे, वहां की जनता का क्या हाल होगा?’

शुक्रवार सुबह 10 बजे अकोला, बरौली अहीर, बिचपुरी और खंदौली क्षेत्र में नाली, सड़क, जलभराव जैसी जन समस्याओं की समीक्षा के लिए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने आवास स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक बुलाई थी। बैठक में नगला कली, रजरई क्षेत्र में जलभराव की समस्या के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने बीडीओ से नाराजगी जताई। इसी पर विवाद हुआ और बरौली अहीर के बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के बोल बिगड़ गए। अचानक ही बीडीओ ने सबके सामने डीएम से गाली-गलौच करते हुए हद दर्जे की अभद्रता की। माहौल इतना ज्यादा बिगड़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। डीएम पर शारीरिक हमले की कोशिश हुई।

घटना के बाद आरोपित बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान भाग गया। बैठक में उस दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह के साथ विकास अधिकारी मौजूद थे। घटना के बाद खंदौली के सहायक विकास अधिकारी पंकज कुमार ने आरोपित बीडीओ बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह चौहान के विरुद्ध पुलिस थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।

बीडीओ का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने अभद्रता की पुष्टि करते हुए कहा कि जन समस्याओं और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यों में लापरवाही अक्षम्य है। इधर, घटना के बाद से आरोपित बीडीओ का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारियों में इस घटना के बाद दो गुट बन गए हैं। पूरे कलेक्ट्रेट में दिन भर इसी घटना की चर्चा होती रही। लखनऊ और दिल्ली के अधिकारियों ने मामले की जानकारी के लिए कई फोन किए।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर चोटा पुल क्षेत्र के एक युवक से हनी ट्रैप के जरिए उगाही करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मेहुल जाडेजा, जाडेजा की गर्लफ्रेंड तथा अन्य एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के चोटा पुल क्षेत्र में एक युवक से हनीट्रैप के जरिए उगाही करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है।…

    दक्षिणी बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलोरो पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर

    दक्षिणी बाइपास पर दर्दनाक हादसा, भात भरने जा रहे दलित परिवार के 35-40 लोग घायल किरावली बीती रात दक्षिणी बाइपास पर करहारा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

    Leave a Reply