नामांकन में उमडा जन सैलाब,सूर्य का तापमान भी फीका पड़ा

आजमगढ़ 1 मई 24
आजमगढ़ जनपद के सदर लोकसभा तथा लालगंज लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तथा नीलम सोनकर और समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव तथा दारोगा सरोज ने नामांकन किया। भाजपा का जुलूस भवरनाथ से तो वहीं सपा का जुलूस हरवंशपुर से पूरे लाव लश्कर तथा गाजा बाजा के साथ जनपद के महत्वपूर्ण इलाको से होते हुए कलेक्ट्रेट तक नामांकन हेतु पहुंचा। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा अन्य कई नेता जुलूस में सम्मिलित हुए तथा समाजवादी पार्टी के सभी विधायक व पूर्व मंत्री गण सामिल हुए। जुलूस में जनपद के मुख्य नेताओं के साथ हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी एवम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चल रहे थे। पूरा शहर आज जाम की चपेट में है । वहीं भाजपा के दिनेश लाल यादव,नीलम सोनकर ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया तथा सपा के दोनो प्रत्यासियो ने दो सेट में पर्चा चुनाव अधिकारी/जिलाधिकारी के कार्यालय में दाखिल किए।
ब्यूरो प्रमुख
आदित्य नारायण वर्मा

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नरेगा बना कमाई का जरिया? त्यौंथर जनपद में भुगतान पर उठे सवाल ‘चढ़ावा’ की चर्चा पर फिर से गरमाया त्यौंथर जप त्यौंथर का माहौल

    आगरा में बुजुर्गों को मिलेगा आंखों और स्वास्थ्य का मुफ्त इलाज

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी   आगरा। जनपद आगरा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य पहल की तैयारी की जा रही है। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा अटल…

    Leave a Reply