सीकरी में एक बार फिर फिजा बिगाड़ने की कोशिश

फतेहपुर सीकरी। सीकरी में अराजक तत्वों द्वारा लगातार फिजा बिगड़ने की कोशिश की जा रही है। विगत 3 दिन पूर्व ही चंदनपोल दरवाजे के निकट बनी फखरुद्दीन शाह की मजार को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। उक्त मामला थमा भी नहीं था कि सोमवार को फिर अराजक तत्वों द्वारा एक और मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। वही जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची सीकरी पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाभी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है।


बता दे कि चंदनपोल गेट के बाहर दादूपूरा में बाबा नसरुद्दीन शाह की मजार स्थित है। सोमवार को जब इबादत करने स्थानीय लोग मजार पर पहुंचे तो मजार को क्षतिग्रस्त देखकर सन्न रह गए। आनन फानन में घटना की जानकारी सीकरी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 3 दिन के अंदर लगातार दो मजारों को क्षतिग्रस्त होने से समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश दिखाई देख स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई आनन फानन में स्थानीय लोगों की निशानदेही पर कस्बे के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।


बता दे दोनों मजार एक दूसरे से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ही मजार एक ही युवक द्वारा क्षतिग्रस्त की गई है दोनों मजारों के क्षतिग्रस्त होने से एक रात पहले एक स्थानीय युवक को मजार के इर्द-गिर्द घूमते हुए देखा गया था।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से उत्तर भारत की तरफ जाने वाली गोडान एक्सप्रेस के रूट में किया बदलाव

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से विशेष सूचना: गोरखपुर–LTT–गोरखपुर (गोडान एक्सप्रेस 11055/11056) के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन यात्रियों की सुविधा हेतु सूचित किया जाता…

    गुजरात प्रदेश महीसागर जिले में शिक्षा विभाग कि गंभीर लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल

    गुजरात प्रदेश के महीसागर जिले मे शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई गुजरात प्रदेश महीसागर जिले में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने पढ़ेगा…

    Leave a Reply