प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए नोडल अधिकारी नामित

हापुड़ : शनिवार को हापुड़ डीएम श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने बताया है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत निजी आवासों में सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना के तहत प्रदेश के कुल लक्ष्य 25 लाख घर के सापेक्ष जनपद हापुड़ को 20 हजार का लक्ष्य प्राप्त है। डीएम हापुड़ श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है उन्होंने लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी स्थानीय निकाय तथा खंड विकास अधिकारी से ब्लाक स्तर पर इस योजना के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत जनपद हापुड़ में इस योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सेंट एंड्रयूज ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सहयोगी कर्मचारियों का किया सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 1 मई 2026 अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सेंट एंड्रूज ग्रुप की सभी शाखाओं में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर…

    पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला लदे 14 वाहन जब्त, 30 क्विंटल कच्चा कोयला बरामद

    एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने दुर्गापुर मोड़ के पास की छापेमारी; केस दर्ज पाकुड़: जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश पर अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध पाकुड़…

    Leave a Reply