किरावली के गांव रायभा मे मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनांक 19.10.2024 को न्याय पंचायत रायभा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नगला पूरना में मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सौरभ आनंद एवं पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव द्वारा किया गया| कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती साधना उपाध्याय एवं श्री मनोज पचौरी ने किया| प्रतियोगिता में दौड़ 50मीटर 100मीटर 200मीटर एवं कबड्डी का आयोजन किया गया| जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली सदर ने अपना परचम लहराते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया| इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी भदौरिया शिक्षक संकुल दुर्गेश लवानिया अध्यापक श्री मनोज कुंतल एवं श्री मधुर दिवाकर ने हर्ष व्यक्त किया व छात्रों को बधाई दी| प्रतियोगिता में न्याय पंचायत रायभा के सभी शिक्षकों यथा श्री राजवीर,श्री राजकुमार,श्री केपी सिंह,श्री अमित दुबे,श्री राजेश,श्रीमती शहाना आफ़ाक़, श्रीमती निर्मला,श्रीमती निधि आदि का विशेष योगदान रहा|

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दिवाली की मिठास सेहत पर न पड़े भारी, मिठाइयों के अधिक सेवन से बढ़ सकता है ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का खतरा

    अर्जुन रौतेला आगरा। दीपावली का त्योहार मिठाइयों, पकवानों और पारिवारिक खुशियों के बिना अधूरा माना जाता है, लेकिन त्योहारों के दौरान बढ़ता मीठे और वसायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य…

    दिवाली के बाद प्रदूषण का बढ़ता प्रकोप, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

    अर्जुन रौतेला (नई दिल्ली) । दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी का संदेश लेकर आता है, लेकिन त्योहार के बाद दिल्ली-NCR सहित आसपास के क्षेत्रों में बढ़ता वायु प्रदूषण जनस्वास्थ्य…

    Leave a Reply