जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बनाई गई पाइप पेजल योजना का किया गया सत्यापन, विकास अधिकारी

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बनाई गई पाइप पेजल योज ना का किया गया सत्यापन, विकास अधिकारी

 

हापुड़ :हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत सिवाया एवं नारायणपुर बास्का में जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत बनायी गयी पाईप पेयजल योजनाओं का सत्यापन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में जल निगम द्वारा हर घर जल योजना के अन्तर्गत हर घर लगायी गयी टंकी में पानी पहुॅचने के संबंध में ग्रामवासियों से जानकारी की गयी। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन सुबह एवं सायं पानी की आपूर्ति की जा रही है परन्तु कुछ घरों में पानी का प्रेशर कम है। मौके पर उपस्थित सहायक अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि वह ऐसे घरों का चिन्हांकन कर लें तथा कम प्रेशर का कारण का पता कर प्रत्येक घर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराए। साथ ही ग्रामवासियों को एकत्र करते हुए प्रेरित किया गया कि वह पानी को अनावश्यक रूप से न बहाए यदि किसी के घर पानी अनावश्यक रूप से बहता हुआ दिखे तो उन्हें समझाए और पानी अमलोल है, इससे उनको अवगत कराए। ग्राम में भ्रमण के समय ग्राम नरायणपुर बास्का में मैन रोड़ पर पाईप लाईन बिछाने के उपरान्त टाइल्स ठीक प्रकार नहीं लगाई गयी है। निर्देश दिये गये कि वह ठेकेदार से टाईल्स को ठीक लगवाये जिससे जनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

    आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    Leave a Reply