रुडसेट संस्था में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ब्लॉक प्रमुख इति सिंह को किया गया सम्मानित

रूडसेट संस्था में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिलादिवस

ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, प्रवर्तक एस.डी.एम.ई. ट्रस्ट और केनरा बैंक द्वारा प्रवर्तित रुडसेट संस्थान पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मती इति सिंह ब्लॉक प्रमुख एत्मादपुर, ग्रीन शक्ति फाउंडेशन से मिस उर्वशी शर्मा और आजीविका मिशन विकास भवन आगरा से जिला मिशन प्रबन्धक श्री रवि औदीच्य उपस्थित रहे। संस्थान आगमन पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य श्री बृज मोहन पांडेय जी ने सभी का स्वागत किया और संस्थान के क्रियाकलापो की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन श्री गुरु देव पचौरी वरिष्ठ संकाय रुड़सेट संस्थान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री मती इति सिंह जी ने सभी महिलाओं के विकास और उनके उत्थान की बात की महिलाओं के साथ भेदभाव के विषय में बताया। जिस तरह से समय बदल रहा है उसके हिसाब से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए क्या क्या प्रयास करने है उसके लिए उनका मार्ग दर्शन किया।शर्मा मैडम ने उन्हें अपनी बेटियों को सही शिक्षा दीक्षा दिलाने के विषय में प्रेरित किया। साथ ही जिले से आये श्री रवि जी ने उन्हें सरकार के द्वारा समूह के माध्यम से जो जो सुविधाएं प्रदान की जा रही है उन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को माननीय ब्लॉक प्रमुख महोदया जी ने अपने शुभ हाथों से उन्हें दुप्पट्टा उड़ा और शील्ड देकर सम्मानित। संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य श्री गुरु देव पचौरी ने अतिथियों को संस्थान के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान आगरा जिले के 18 से 45 वर्ष के युवा वेरोजगरों को निशुल्क प्रशिक्षण, भोजन, आवास प्रदान करता है और इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  1. रिपोर्ट  विष्णु बघेल
Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!   सिजेरियन डिलीवरी की सलाह को नकारा, हाइड्रोथेरेपी और…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply