कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

आगरा  कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

आगरा, 19 अप्रैल 2025 – टीटीजेड क्षेत्र में वृक्षों के अवैध कटान पर रोक के बावजूद कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुश्री पुनीता यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शुक्रवार सुबह 08:05 बजे कुबेरपुर, एत्मादपुर में छापा मारा।

सूचना के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने मौके से तीन देसी बबूल के पेड़ कटे हुए पाए और चार आरोपियों – श्याम सिंह पुत्र चोब सिंह, दीपक, आकाश एवं शंभू (निवासी नवलपुर) को रंगे हाथ पकड़ लिया

उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र ताज ट्रेपेजियम ज़ोन (TTZ) के अंतर्गत आता है, जहाँ माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार किसी भी प्रकार के वृक्षों की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस आदेश की अवहेलना करने पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी के साथ श्री राम प्रकाश (वन दरोगा), श्री विकास गौर (वन रक्षक), श्री रंजीत सिंह (वन रक्षक) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह कार्यवाही ऐसे समय में की गई है जब 8 अप्रैल से 8 मई तक वन एवं वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिससे आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

वन विभाग ने जनता से अपील की है कि वे पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    स्मार्ट सिटी के विरोध में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’, नगर निगम और सरकार पर साधा निशाना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शहर की बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लोहामंडी मार्ग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना…

    Leave a Reply