करणी सेना की कोर कमेटी की बैठक आगरा में संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने दिया बड़ा बयान**

 

**करणी सेना की कोर कमेटी की बैठक आगरा में संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने दिया बड़ा बयान**

oplus_0

आगरा।

होटल ब्लू हेवन, आगरा में करणी सेना की कोर कमेटी की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने की। इस दौरान संगठन के भविष्य की रणनीति, सामाजिक मुद्दों तथा देशहित में उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तृत चर्चा हुई।

अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने हाल ही में हुए पहलगाम कांड का उल्लेख करते हुए, पाकिस्तान का विरोध करने वाले मुसलमान नागरिक का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “हर सच्चा हिंदुस्तानी हमारा भाई है। चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो, जब बात देशभक्ति की आती है तो हम सब एक हैं।”

 

बैठक में आगामी समय में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न हो सकने वाली विपरीत परिस्थितियों के मद्देनज़र करणी सेना की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि वे देशहित में हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं और भारत की अखंडता एवं सम्मान की रक्षा के लिए पूरी शक्ति से काम करेंगे।

 

बैठक में करणी सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन की नीतियों और देशप्रेम के संकल्प को दोहराया।

इस बैठक में मुख्यतः करणी सेवा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू, प्रदेश अध्यक्ष विवेक तोमर, विदुषी सिंह सहित उत्तर प्रदेश के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सीएचसी अमड़ापाड़ा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

    अमड़ापाड़ा(पाकुड़):ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविकता जानने और मरीजों को मिल रही सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

    प्रकृति विहार पार्क का कायाकल्प करेंगी उपायुक्त,मैरेज हॉल का होगा निर्माण, हवामहल की लौटेगी रौनक

    अमड़ापाड़ा:क्षेत्र के पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड स्थित डाकबंगला परिसर में संचालित ‘प्रकृति विहार पार्क’ का विस्तृत…

    Leave a Reply