करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चौहान ने नगर आयुक्त मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।  

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चौहान ने नगर आयुक्त मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

 

रिपोर्ट कपिल गौतम आगरा

करणी सेना की मांग: आगरा में स्थापित हो महाराणा सांगा की प्रतिमा

करणी सेना ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, चेताया- मांग न मानी गई तो होगा आंदोलन ।

 

करणी सेना ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि वीर शिरोमणि महाराणा सांगा की प्रतिमा को आगरा शहर में सम्मानजनक स्थल पर स्थापित की जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा हरी पर्वतचौराहा, संजय प्लेस अथवा सुरसदन चौराहा /शहीद स्मारक एम जी रोड जैसे प्रमुख और ऐतिहासिक स्थानों में से किसी एक पर लगाई जानी चाहिए, ताकि युवाओं को उनके शौर्य और बलिदान से प्रेरणा मिल सके।

करणी सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर प्रशासन इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मांग की अनदेखी करता है, तो करणी सेना चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि महाराणा सांगा केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं, और आगरा जैसे ऐतिहासिक नगर में उनकी भव्य प्रतिमा का न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

ज्ञापन में कहा गया है कि कई राज्यों में महापुरुषों की प्रतिमाएं जनता को जागरूक करने और राष्ट्रीय चरित्र को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही हैं, ऐसे में आगरा जैसे सांस्कृतिक केंद्र में महाराणा सांगा को उचित सम्मान दिया जाना नितांत आवश्यक है।

इस अवसर पर करणी सेना के अतुल सिरोही संजय चौहान ,पंकज जादौन,तेजवीर सिंह और रिंकू ठाकुर आदि लोगों ने ज्ञापन की प्रतिलिपि अधिकारियों को सौंपी।

भवदीय

प्रदेश अध्यक्ष ( ब्रज प्रान्त )

एवं समस्त ब्रज प्रान्त जिलाध्यक्ष

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश भरूच जिले की राजनीति में गरमाहट विधायक चैतर वसावा के खिलाफ एक साथ 3 FIR दर्ज पुलिस थानों को छावनी में तब्दील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भरूच जिले के झगड़िया GIDC ब्लास्ट के पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर विधायक चेतर वसावा और पुलिस आमने-सामने भरूच जिले…

    गुजरात राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल करने की मांग को लेकर गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जनगणना निर्देशक को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रम को लेकर जनगणना निदेशक को महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply