जेडीयू ने की मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

अर्जुन रौतेला, बांदा। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के युवा प्रकोष्ठ ने इस बयान को “राष्ट्रविरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी” करार देते हुए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।

जेडीयू के युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि मंत्री विजय शाह को तुरंत पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई हो। ज्ञापन में कहा गया है कि सेना धर्म, जाति और लिंग से ऊपर होती है और इस तरह की बयानबाजी सेना की गरिमा और एकता को ठेस पहुंचाती है।

ज्ञापन पर अखिलेश कुमार यादव (जिला महासचिव, जेडीयू), राम प्रजापति (जिला अध्यक्ष, दिव्यांग प्रकोष्ठ), आदित्य गोस्वामी (जिला उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ) और ज्योति मौर्या (नगर अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, अतर्रा) बिहारी लाल अनुरागी जिला जेडीयू महासचिव दिव्यांग प्रकोष्ठ बांदा गुड्डू,कमरुनिशा, सानिया, सहरुन, समीम खान, समीम फातिमा देवेश कुमार ओमर, उदय पाल आदि लोग ज्ञापन में सम्मिलित थे।

पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि ऐसे बयान न केवल संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक गरिमा के भी विरुद्ध हैं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    संस्कार भारती, आगरा महानगर, बृज प्रान्त द्वारा राजेश गर्ग और शीला गर्ग को समर्पित कर हुई काव्य गोष्ठी

    संवादाता अर्जुन रौतेला। संस्कार भारती, आगरा महानगर, बृज प्रान्त द्वारा राजेश गर्ग और शीला गर्ग को समर्पित 14वीं नमन काव्य गोष्ठी का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को आर्य समाज मन्दिर,…

    आगरा कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रयोगात्मक (रिसर्च प्रोजेक्ट) परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम द्वारा सूचित किया गया है कि राजनीति विज्ञान विभाग के स्नातक स्तर के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक (रिसर्च…

    Leave a Reply