मथुरा में बड़ी कार्रवाई 2500 लीटर सिंथेटिक दूध पकड़ा धौलपुर से राया जा रहा था भरा हुआ टैंकर

मथुरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बल्देव क्षेत्र के हनुमान तिराहे पर 2500 लीटर सिंथेटिक दूध से भरा टैंकर पकड़ा गया। टैंकर धौलपुर से राया में सप्लाई के लिए जा रहा था।

एसडीएम महावन आदेश कुमार को सूचना मिली कि धौलपुर से मथुरा की ओर सिंथेटिक दूध का टैंकर आ रहा है। एसडीएम ने थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ हनुमान तिराहे पर टैंकर को रोका। टैंकर चालक ने अपनी पहचान लक्ष्मीनारायण निवासी मसुका बाड़ी धौलपुर, राजस्थान के रूप में बताई।

Oplus_131072
जांच में पाया गया कि दूध में मिलावट की गई है। नींबू का रस डालने पर भी दूध नहीं फटा। मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य धीरेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिकारी ज्ञानपाल सिंह सचल दल के साथ पहुंचे।

चालक ने बताया कि दूध राया में सादाबाद रोड स्थित एक डेयरी को देना था। यह दूध धौलपुर की रामू डेयरी से लाया जा रहा था। चालक न तो रामू डेयरी का सही पता और फोन नंबर बता पाया और न ही राया में जिस डेयरी को दूध देना था, उसका विवरण दे सका।

Oplus_131072
पुलिस ने टैंकर को बलदेव थाने भेज दिया है। खाद्य विभाग ने दूध के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। नकली दूध को नष्ट कर दिया गया है।

मथुरा में बड़ी कार्रवाई 2500 लीटर सिंथेटिक दूध पकड़ा

धौलपुर से राया जा रहा था भरा हुआ टैंकर, अधिकारियों ने नष्ट कराया

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

    अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

    श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

    Leave a Reply