विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी किरावली को सौंपा ज्ञापन

आज विश्व हिंदू परिषद ,बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी किरावली को श्रावण मास के मद्देनज़र रखते हुए ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा की तहसील किरावली मे विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी को ज्ञापन दिया गया

बजरंगदल के विभाग संयोजक आर के इंदौलिया ने बताया कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के सख्त आदेशानुसार सावन के पवित्र माह में सार्वजनिक जगहों से मीट मांस की दुकानों को बंद रखा जाए फिर भी कई जगहों पर दुकानें बेखौफ धड़ल्ले से खुल रही हैं
सावन के पवित्र महीने में निकलने वाली कावड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए यात्रियों के लिए चिकित्सा व्यवस्था , रास्तों की साफ सफाई, सार्वजनिक जगहों पर लगने वाली अंडा, मीट की दुकानों को बंद रखने और मंदिरों की साफ सफाई के साथ सोमवार को प्रमुख मंदिरों पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन दिया गया।
मौके पर विभाग संयोजक बजरंगदल आर के इंदौलिया, जिला संयोजक बजरंगदल यदुवीर चाहर, जिला विशेष संपर्क प्रमुख अचल रावत, मोनू पचौरी जिला सह संयोजक, भूदेव शर्मा जिला सत्संग प्रमुख, शुभम चाहर, योगेश मुखिया प्रखंड संयोजक, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कोरोनाकाल जैसी स्थिति न बने उससे पहले मजदूरी बढ़ाने की मांग : सूरत के वीविंग उद्योग से जुड़े प्रवासी श्रमिकों की रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइनें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में गैस की कमी और बढ़ती कालाबाजारी से श्रमिकों में आक्रोश, मजदूरी बढ़ाने की मांग सूरत : शहर में इन दिनों रसोई…

    मान्यवर कांशीराम साहेब की 92वीं जयंती पर लता बाल्मिक ने किया नमन

    आगरा: मान्यवर कांशीराम साहेब की 92वीं जयंती पर लता बाल्मिक ने किया नमन सामाजिक परिवर्तन के नायक मान्यवर कांशीराम साहेब की 92वीं जयंती के अवसर पर आगरा की पूर्व मेयर…

    Leave a Reply