आदर्श नंदन गुप्त को पत्रकार रत्न और कुमार ललित को प्रदान किया कवि रत्न सम्मान

अर्जुन रौतेला आगरा। रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी द्वारा शनिवार देर रात फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्कसीराज में 30 वाँ अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया।
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया, आगरा की सुपरिन्टेन्डैन्ट डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अध्यक्ष समीर राणा सहित नई कार्यकारिणी टीम को शपथ दिलवाकर अधिष्ठापित करवाया तथा नये सदस्यों को क्लब में शामिल करवाया।


उन्होंने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते कहा कि हमें अपने देश की प्राचीन धरोहर को सँभालना होगा तभी हम अपने देश की पहचान और संस्कृति को बचा पायेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ने भारत में रचनात्मक कार्य कर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभायी है, जिसके लिए हर रोटरी सदस्य बधाई का पात्र है।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार आदर्शनंदन गुप्त को पत्रकार रत्न और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सम्मानित कवि कुमार ललित को कविरत्न सम्मान प्रदान किया गया।


प्रारंभ में रो. शशि शिरोमणि ने अतिथियों का स्वागत कर क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। रो. अध्यक्ष समीर राना और रो. प्रतिभा ने सुपरिन्टेन्डैन्ट महोदया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष रो. अम्बरीष पटेल द्वारा व धन्यवाद ज्ञापन रो. डा० डी.वी. शर्मा द्वारा दिया गया।


सभा में रो. आरती मेहरोत्रा, वास्तुविद् रो० अर्चना यादव, रो० राजीव द्विवेदी, डा० शरद गुप्ता, रो० अमिताभ जी, रो० मीरा जी, रो० संजय गोयल, डा० विभांशु जैन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply