बाँदा के ADM पर ‘पत्नी की कंपनी को संरक्षण’ का आरोप, जदयू बोली— अफसरशाही में घुलता जा रहा निजी लालच

अर्जुन रौतेला। बाँदा के अपर जिलाधिकारी (राजस्व) राजेश कुमार वर्मा पर पद का दुरुपयोग कर अपनी पत्नी की निजी डायग्नोस्टिक संस्था को फायदा पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायत पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और ADM को पद से हटाने की मांग की है। शालिनी पटेल ने कहा है कि यह मुद्दा किसी व्यक्तिगत दुश्मनी का नहीं बल्कि लोकतंत्र की नींव से जुड़े ‘हितों के टकराव’ का है, जो सेवा शुचिता और प्रशासनिक मर्यादा को खुलेआम चुनौती दे रहा है।

पत्र में बताया गया है कि ADM वर्मा की पत्नी डॉ. संगीता पटेल Ms Shiv Krishna Diagnostic Centre नामक संस्था में 30% हिस्सेदारी रखती हैं, जो बाँदा शहर के श्री निवास विला में संचालित है— वही भवन जिसमें ADM स्वयं रहते हैं। इसी संस्था की साझेदारी डीड 13 सितंबर 2024 को संपन्न हुई। आरोप है कि ADM वर्मा ने जिस क्षेत्र में यह संस्था संचालित है, वहाँ ‘मेडिकल ज़ोन’ में विकास योजना के तहत लगभग 42 लाख रुपये का प्रशासनिक व्यय स्वीकृत कराया, जिससे हितों के टकराव और पक्षपात की स्थिति बनती है। पत्र के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया न सिर्फ नैतिक प्रश्न खड़े करती है बल्कि ‘सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन’ है।

जदयू ने यह भी आरोप लगाया कि ADM और उनकी पत्नी की प्रचारित तस्वीरों से प्रशासनिक गरिमा और निष्पक्षता की छवि को भी ठेस पहुँची है। 5 मार्च 2025 को मंडला आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा को पार्टी ने ज्ञापन सौंपा था उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री को , और 4 जुलाई को मंडला आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा को विस्तृत पत्र भेजा गया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शालिनी पटेल ने दो टूक कहा— “सरकारी कुर्सी अब सेवा नहीं, सुविधा और संबंधों की सीढ़ी बनती जा रही है। हम चुप नहीं बैठेंगे।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जदयू प्रदेशभर में आंदोलन छेड़ेगी। खबर लिखे जाने तक ADM बाँदा या जिला प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में महिला रत्न कलाकार के नव युवान पुत्र की ताप्ती नदी में डूबने से हुई मौत घर में शोक का माहौल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर सर थाना प्राणी संग्रहालय के पीछे ताप्ती नदी मैं डूबने से 10 वी के छात्र का 38 घंटे बाद…

    गुजरात प्रदेश के गन्ना मिलों एवम् गन्ना किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चिंतन बैठक का आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज से चीनी मिल मालिकों और किसानों की नींद उड़ी, गांव-गांव में राजनीतिक सभाओं में किसानों…

    Leave a Reply