आँवलखेड़ा स्थित माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति एवं डिजीशक्ति अभियान के तहत टैबलेट पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे

टैबलेट पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे

जनपद आगरा के आँवलखेड़ा स्थित माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति एवं डिजीशक्ति अभियान के तहत छात्राओं को डिजिटली सशक्त बनाने की दृष्टि से एत्मादपुर विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने छात्राओं को शासन से प्राप्त टैबलेट प्रदान किए । टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे । छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि टैबलेट के माध्यम से समूची दुनिया तकनीकी रूप से उनकी मुट्ठी में है, इसकी सहायता से वे अपनी पहचान, अपना कैरियर आसानी से बना सकती हैं । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ यशोधरा शर्मा ने छात्राओं से टैबलेट का उपयोग सही दिशा में करके अपना भविष्य निर्माण की सलाह देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । डिजीशक्ति प्रभारी डॉक्टर यशपाल चौधरी ने विषय स्थापना की । समारोहिका डॉ शुभा सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं कार्यक्रम की समाप्ति पर सह समरोहक डॉक्टर उमेश कुमार शाक्य द्वारा समस्त अतिथियों का धन्यवाद किया गया । इस अवसर पर डॉक्टर अनीता, सुरेंद्र कुमार पटेल एवं श्री अभय यादव, जितेन्द्र मोहन शर्मा, रफीक आस मोहम्मद व अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं ।
आगरा से TN न्यूज 24 के साथ सचिन राजावत की रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के रेल्वे स्टेशन विस्तार में एक २१ साल की युवती ने रेल्वे पटरी पर कूद कर कर ली आत्महत्या

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत रेल्वे स्टेशन विस्तार में प्रेम संबंध टूटने के कारण एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। 21 वर्षीय युवती का…

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कचरे के ढेर से महिला की लाश मिली हत्या कर लाश फेंकने की आशंका, पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की।

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अमरोली क्षेत्र में स्थित कोसाड आवास योजना में आज (11 मार्च) एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।…

    Leave a Reply