लव–कुश शोभायात्रा बनी श्रद्धा और एकता का प्रतीक

अर्जुन रौतेला आगरा। नगला पदी में रविवार को आयोजित लव–कुश शोभायात्रा समारोह पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के सुपुत्र लव–कुश की आकर्षक झांकियों और भजन–कीर्तन के साथ निकाली गई शोभायात्रा ने नगरवासियों का मन मोह लिया। जगह–जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

शोभायात्रा कम्युनिटी हॉल, न्यू आगरा से प्रारंभ होकर नगला पदी तक निकाली गई। पूरे मार्ग में जगह–जगह स्वागत द्वार सजाए गए और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर अतिथियों व झांकियों का अभिनंदन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा और महापौर हेमलता दिवाकर उपस्थित रहीं। सभी का स्वागत रीना सिंह ने किया।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने कहा कि लव–कुश हमारे आदर्श हैं, जिन्होंने सदैव धर्म और संस्कृति की रक्षा की। ऐसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि भव्य शोभायात्रा हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को मजबूत करती है। हमें आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना होगा।

मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं। लव–कुश की शोभायात्रा आगरा की पहचान बन चुकी है और इसमें भारी जनसहभागिता इसका प्रमाण है।

समारोह का संचालन राजेंद्र कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजपाल सिंह कुशवाहा, संयोजक अजय सिंह कुशवाहा, सलाहकार राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, महामंत्री सुरेन्द्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष अमिरेख राज कुशवाहा, अमित कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, सह संयोजक गौरव कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा, निर्जेश कुशवारी, सहा कोषाध्यक्ष बबलू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी दम्मू कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, मंत्रीगण दीपू कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, विमल कुशवाहा, तिलोकी कुशवार, मोहन कुशवार, राजू कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, हरिमोहन खुशवाह, मनवान सिंह कुशवाह, सागर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply