परवाह करेगे तो सुरक्षित रहेंगे सलामत सवारी एस टी हमारी

25/8/2025 गुजरात प्रदेश सूरत शहर

सुरत अडाजन बस डिपो पर रोड सेफ्टी डिफेंसिव ड्राइविंग ट्रेनिंग का कार्यक्रम

सूरत अडाजन बस डिपो पर गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (GSRTC) विभाग के 170 से अधिक एस.टी. बस ड्राइवरों और कंडक्टर भाई-बहनों के लिए रोड सेफ्टी डिफेंसिव ड्राइविंग ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, सूरत के अध्यक्ष श्री बृजेश वर्मा द्वारा “परवाह करेंगे, सुरक्षित रहेंगे” थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें सूरत, वलसाड और भरुच विभाग के ड्राइवरों, कंडक्टरों तथा मैकेनिक वर्ग के कर्मचारियों को ऑडियो-विजुअल पद्धति से प्रशिक्षण दिया गया।

अडाजन बस डिपो में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय निदेशक महोदय द्वारा की गई। कार्यक्रम में 170 से अधिक ड्राइवरों और एस.टी. बस के अधिकारियों-कर्मचारियों को “सलामत सवारी, एस.टी. हमारी” तथा “परवाह करेंगे, सुरक्षित रहेंगे” थीम पर आधारित रक्षात्मक ड्राइविंग के बारे में विस्तार से समझाया गया।

श्री बृजेश वर्मा (प्रेसिडेंट, डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, रोड सेफ्टी ट्रेनर) ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बस चालकों, कंडक्टरों और यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। गंभीर दुर्घटनाओं और उनके निवारण के उपायों पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:

डिफेंसिव ड्राइविंग की जानकारी दी गई एवं यात्रियों के साथ वाणीव्यवहार,

लेन ड्राइविंग और स्पीड लिमिट एवं

“राहवीर योजना” और दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिलने वाली सहायता

प्रथम उपचार (First Aid), क्विक रिस्पॉन्स और फायर सेफ्टी की जानकारी

पोस्टर और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से व्यावहारिक उदाहरण

इस अवसर पर सूरत एस.टी. विभाग के विभागीय निदेशक श्री पी.वी. गुर्जर, विभागीय परिवहन अधिकारी श्री एम.वी. वढ़ेर, ए.टी.एस. श्री ओ.जी. सुरती, ए.टी.एस. श्री एम.एन. मोदी, टी.आई. श्री एच.एस. डाखरा तथा ट्रैफिक शाखा के, रीजन-4 ए.एस.आई. श्री शैलेश पावागढ़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे थे।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply