श्री श्याम आस्था परिवार किरावली आगरा ने खाटू मे किया मासिक कीर्तन व कार्ड पूजन

श्री श्याम आस्था परिवार किरावली आगरा के तत्वाधान में खाटू में परिवर्तनी एकादशी के उपलक्ष में किया भव्य कीर्तन का आयोजन व कार्ड पूजन

आगरा से चलकर सनातन संस्कृति को और मजबूती प्रदान करने की कड़ी मे श्री श्याम आस्था परिवार किरावली आगरा ने विगत रात्रि परिवर्तनी एकादशी के पावन अवसर पर खाटू धाम स्तिथ टाटा नगर वाली धर्मशाला मे भव्य मासिक कीर्तन का आयोजन किया गया।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और आस्था का माहौल और भी प्रगाढ़ कर दिया।इसके साथ ही राधा कृष्ण की विग्रह रूप जो की एक संत द्वारा ठाकुर जी का भ्रमड़ कराने के उद्देश्य से लाये गये बड़े ही मनमोहक स्वरूप ने कार्यक्रम की शोभा को चार चाँद लगा दिए तो बही एक बाबा श्याम का निराला भक्त रंजीत यादव पुत्र संतोष यादव निवासी शिकोहाबाद ने उम्र लगभग 30 बर्ष ने पिछले एक साल से सभी तीर्थ की पैदल यात्रा करते हुए एकादशी के पावन पर्व पर खाटू में पहुँच कर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया और  इसके साथ ही समिति के कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने उस भक्त को पटाका पहनाकर स्वागत सम्मान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान भजनों की संगीतमयी प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।साथ ही उपस्थित श्रद्धालु श्याम नाम के संकीर्तन में लीन होकर भक्ति रस में सराबोर हो गए।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस मासिक कीर्तन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता स्थापित करना और सनातन धर्म की परंपराओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी को इस प्रकार का कीर्तन का आयोजन आगे भी निरंतर किया जाता रहेगा।

और इसके साथ ही साथ आगामी 24 अक्टूबर को आगरा के महाराज अग्रसेन सेवा समिति में होने वाले बाबा श्याम के भव्य वार्षिक उत्सव के लिये कार्ड विमोचन जो की आगामी 6 सितम्बर को होना है के लिये सभी सदस्यों ने बाबा श्याम के आगे कार्ड पूजन किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शुभम मेड़तवाल, संजय मित्तल, अजय बंसल,राहुल बंसल,विपिन मित्तल, आयुष जैन राजीव तिवारी,जगदीश अग्रवाल रोहित अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, यश जैशवाल,और साथ ही श्री श्याम आस्था परिवार किरावली के अध्यक्ष सुमित मित्तल, मोहन मित्तल हरिभान सिंह कान्हा गर्ग, बिट्टू बंसल, प्रदीप जैन, डॉ त्रिलोकी नाथ आदि मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply