केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने किया बाढ़ राहत केंद्र एवं महालक्ष्मी मंदिर का निरीक्षण

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने किया बाढ़ राहत केंद्र एवं महालक्ष्मी मंदिर का निरीक्षण

रिपोर्ट प्रेम चौहान TN NEWS 24 आगरा

आगरा। उपराष्ट्रपति चुनावों में दिल्ली में मतदान करने के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल शुक्रवार को सीधे रेलवे स्टेशन से बल्केश्वर स्थित आई.टी.आई कॉलेज पहुंचे। यहां बने बाढ़ राहत केंद्र (शेल्टर होम) का उन्होंने आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान तहसीलदार सदर देवेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव शैलेन्द्र, पार्षद पूजा बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री जी ने राहत केंद्र में रह रहे लोगों की सुविधाओं का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद प्रो. बघेल ने बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर का भी दौरा किया। हाल ही में यहां घटी घटना के बाद उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से राहत व बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मंत्री जी ने मंदिर परिसर की संरचनात्मक मजबूती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित और सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

admin

एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

Related Posts

सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

*तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप💥*   सिविल अस्पताल त्यौंथर में पेंटिंग का कार्य कर रहे मजदूर छोटेलाल माझी की तीन…

Leave a Reply