गुजरात प्रदेश के मांगरोल तहसील के किसान समाज कि अहम बैठक बैठक में उपस्थित रहे महा अनुभवो के विचार को समझने और आगे की रणनीति तैयार करने का मुद्दा बनाया गया

 

दिनांक: 26 सितम्बर 2025, शुक्रवार

स्थान: नानी नरौली गाँव, मांगरोळ तालुका

गाय पगला (कामरेज तालुका) में होने वाले **किसान जनचेतना सम्मेलन** की तैयारी के संदर्भ में मांगरोळ तालुका के नानी नरौली गाँव में किसान समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सम्मेलन में मांगरोळ तालुका से बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

बैठक में नरौली, बोरसद, देगडिया, रतोला सहित आसपास के कई गाँवों के किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर **90 दिन नहर बंद रखने के निर्णय से किसानों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, शुगर फैक्ट्री को आपूर्ति की कमी, तथा हाई-टेंशन बिजली लाइनों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं** पर विस्तृत चर्चा की गई। किसानों को यह विश्वास दिलाया गया कि उनके अधिकार और हितों की रक्षा हेतु किसान समाज सदैव संघर्षरत रहेगा।

बैठक में किसान समाज गुजरात के प्रमुख **श्री जयेशभाई पटेल**, सहकारी अग्रणी **श्री दशरथभाई नायक**, दक्षिण गुजरात किसान समाज प्रमुख **श्री रमेशभाई पटेल**, भरूच ज़िला किसान नेता **श्री महेन्द्रसिंह करमरिया**, अंकलेश्वर तालुका के किसान नेता **श्री हनीफभाई** तथा मांगरोळ तालुका के किसान नेता **श्री केतन भट्ट** विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी नेताओं ने किसानों से आगामी सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अधिकतम सहयोग और समर्थन का आह्वान किया। उपस्थित किसानों ने भी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    यूपी की एसआई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पूछे गए एक वैकल्पिक उत्तर से भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने कहा है कि व्यक्तिगत रूप से मेरी असहमति है,*मनोज त्रिपाठी.

    *उत्तर प्रदेश की एसआई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पूछे गए एक वैकल्पिक उत्तर से व्यक्तिगत रूप में मेरी असहमति है- दिनेश शर्मा* सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। उक्त…

    उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में एक ऐसा प्रश्न पर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा है कि ” पंडित ” शब्द विद्वता का प्रतीक है, उपहास का नहीं *मनोज त्रिपाठी.

    *”पंडित” शब्द विद्वता का प्रतीक है, उपहास का नहीं- विधायक राज प्रसाद उपाध्याय* ‼️उत्तर प्रदेश पुलिस सब – इंस्पेक्टर(SI) भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में (14 मार्च 2026) एक ऐसा…

    Leave a Reply