**सूरत में टेक्सटाइल मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी के साथ पीएलआई स्कीम विषयक बैठक**
सूरत, 28 सितंबर 2025 – *द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री* तथा *मैटेक्सिल* के सहयोग से आयोजित बैठक में भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी श्री भास्कर कालरा ने टेक्सटाइल उद्योगपतियों को प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम की जानकारी दी।
बैठक में उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ वर्तमान में 100 से 300 करोड़ रुपये एवं 300 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाले उद्योगों को ही मिलता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है।
टेक्सटाइल उद्योगपतियों ने सुझाव दिया कि 50 करोड़ रुपये तक का निवेश करने वाले उद्योगों को भी इसमें शामिल किया जाए, साथ ही नए एचएसएन कोड और *इंपोर्ट सब्स्टीट्यूट उत्पादों* को भी योजना में जोड़ा जाए।
बैठक में चैंबर के मानद मंत्री श्री बिजल जरिवाला, मैटेक्सिल के पूर्व चेयरमैन श्री धीरज शाह, FIASVI के चेयरमैन एवं चैंबर के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत गांधी, पांडेसरा CETP के चेयरमैन श्री रविंद्र आर्या, चैंबर के पूर्व अध्यक्ष एवं टेक्सटाइल टास्क फोर्स के चेयरमैन श्री आशीष गुजराती सहित अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





