“अब और नहीं सहेंगे अन्याय — बुंदेलखंड को अलग राज्य दो!”

अर्जुन रौतेला बाँदा। बुंदेलखंड की बदहाल तस्वीर बदलने की माँग को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने बाँदा में जोरदार प्रदर्शन किया और बांदा उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का किसान कर्ज़, सूखा और बिजली विभाग की लूट के बीच दम तोड़ रहा है, जबकि सरकारें मौन हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना अब राहत नहीं, भय का कारण बन चुकी है। बैंककर्मी वसूली के नाम पर किसानों को प्रताड़ित कर रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग ने अत्यधिक बिलों का असहनीय बोझ डाल दिया है। गरीब परिवार जिनकी आमदनी तीन-चार हजार रुपये है, वे सात-आठ हजार रुपये के बिजली बिल भरने को मजबूर हैं। पार्टी ने माँग की कि ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ कर जांच कराई जाए, किसानों के कृषि ऋण माफ किए जाएँ, और बुंदेलखंड को पृथक राज्य का दर्जा दिया जाए।

ज्ञापन में महिलाओं को कृषि ऋण, रोजगार योजनाओं और स्वावलंबन कार्यक्रमों में प्राथमिकता देने की बात कही गई। साथ ही खनिज न्यास निधि (DMF) और बुंदेलखंड विकास निधि के दुरुपयोग की उच्च स्तरीय जांच व नियमित ऑडिट की मांग की गई। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में IIT, IIM, AIIMS, PGI जैसी केंद्रीय संस्थाओं की स्थापना की मांग भी रखी गई।

ज्ञापन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और “भारत माता की जय, संविधान जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, जनता दल (यू) जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए।

इस मौके पर राजाराम राही, उमा कांत सविता काशी प्रसाद याज्ञिक, सद्दाम हुसैन,,अनीता देवी, चंद्रकांती पटेल, हरीराज पटेल, महेंद्र पटेल, सुधीर पटेल, पिंकी प्रजापति, अशोक गुप्ता,शिव मोहन पाल श्रीराम प्रजापति ,गंगा कुशवाहा ,अटल बिहारी पटेल ,ज्योति मौर्य, बाबूलाल चौधरी, समीम खान, उमेश तिवारी, धनपतिया सहित करीब 200 लोग मौजूद रहे। जनता ने “बुंदेलखंड को राज्य बनाओ” के नारे लगाकर पूरे क्षेत्र की आवाज़ बुलंद की।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में दौड़ा ताजनगरी का जोश, 1500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी को फिटनेस नगरी बनाने और दुनिया को प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली आगरा ताज हाफ मैराथन के चौथे संस्करण की पहली…

    गुजरात स्टेट मॉनिटरिंग सेल का डिंडोली क्षेत्र में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र में विदेशी शराब के अड्डे पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल की छापेमारी, 11 आरोपी गिरफ्तार **सूरत: सूरत…

    Leave a Reply