१५/११/२०२५ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी/ राजेश देसाई
तारीख: 13 नवम्बर 2025
भरूच में स्थित विशल्य करणी फार्माकेम कंपनी में लगी आग के संदर्भ में आज 13/11/2025 को ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री तथा श्रम मंत्री को आवेदन पत्र भेजा
गुजरात में बढ़ती आग और औद्योगिक दुर्घटनाओं की घटनाओं का उल्लेख करते हुए AIUTUC ने बताया कि बार-बार सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। असंख्य दुर्घटनाओं में पिछले पाँच वर्षों में 900 से अधिक मजदूरों की मृत्यु हो चुकी है। लेकिन जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से कानूनों में बदलाव कर रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
भरूच के पास स्थित विशल्य करणी फार्माकेम उद्योग में हुआ हादसा इतना भयानक था कि न सिर्फ उसी कंपनी बल्कि पास की कंपनी के कामगार भी घायल हुए हैं। बॉयलर फटने की इस घटना के कारण पूरी कंपनी तहस-नहस हो गई है।
श्रम विभाग तथा डायरेक्टर ऑफ सेफ्टी एंड हेल्थ कार्यालय में स्टाफ की कमी के कारण इतने विशाल औद्योगिक क्षेत्रों में निगरानी रखना असंभव हो गया है। इसके विपरीत, ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के नाम पर कंपनियों को *सेल्फ डिक्लेरेशन* की छूट, मजदूरों से 12 घंटे काम कराने और महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम पर रखने की अनुमति देने जैसी नीतियों के कारण दुर्घटनाओं में अत्यधिक वृद्धि होने की आशंका है।
AIUTUC ने आवेदन पत्र में मांग रखी है कि मृतकों को पर्याप्त सहायता, घायलों को नि:शुल्क उपचार, और इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार मालिक तथा लापरवाह अधिकारियों को उदाहरण स्वरूप सजा दी जाए।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ गुजरात प्रदेश सूरत शहर से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




