आज उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा अंतर्गत तहसील किरावली से क़स्बा अछनेरा तक भाजपा द्वारा विशाल एकता पदयात्रा निकाली गई।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा फतेहपुर सीकरी के कस्बा किरावली से अछनेरा तक विशाल एकता पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता रामप्रताप चौहान, पूर्व विधायक व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनियां जी रहे। इनके साथ किरावली नगर पंचायत की चेयरमैन प्रवीना सिंह जी भी अपने सभासदों के साथ पदयात्रा में सम्मिलित हुईं। यात्रा के दौरान वातावरण देशभक्ति और एकता के नारों से गुंजायमान रहा।
किरावली चौराहे पर पदयात्रा के स्वागत हेतु विशेष इंतज़ाम किए गए। यहाँ दो जेसीबी मशीनों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।
मौके पर चेयरमैन प्रवीना सिंह, प्रेम सिंह इंदौलिया, रामनरेश इंदौलिया सभासद, गीतम सभासद, ममता सिंघल, विनोद इंदौलिया, लाल बहादुर सभासद, लच्छो सभासद, दानिश कुरैशी सभासद, आर. के. इंदौलिया, मनीष इंदौलिया, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदयात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रनायक सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
यह एकता पदयात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रही और सरदार पटेल की जयंती को समर्पित यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Updated Video




Subscribe to my channel





