जीनियस ताइक्वांडो अकेडमी के खिलाड़ियों ने तृतीय जिला स्तरीय क्वान की डो प्रतियोगिता में लहराई प्रतिमा

संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। तृतीय जिला स्तरीय क्वान की डो प्रतियोगिता का आयोजन नारायण ए टेक्नो स्कूल के मैदान में आयोजित की गई, जिसमें जीनियस ताइक्वांडो अकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
जिनमें देवांशी गुप्ता, आध्या लवानियां, तन्मय कुमार, हर्षिता सिंह, रिद्धि सिंह, तृषा सिंह, तृषा रॉय, लकी चौधरी, मौरीश सिंह, कृतेश कुमार, भावना शर्मा, यशवर्धन सिंह एवं हिमांशु चाहर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते तो वहीं पविका उदैनिया, देव गौतम, हर्षवर्द्धन, लक्ष्य लवानिया, सोम शुक्ला, अर्श कटियार, आध्या रावत ने कांस्य पदक अपने नाम किए।


विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट तकनीक, संतुलन और कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।

अकेडमी के प्रशिक्षक रवि कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। प्रतियोगिता में मिली सफलता से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है और वे आगामी राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply