लोखंडी पुरुष स्वर्गीय श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर गुजरात के सूरत शहर लिंबायत विधानसभा में पदयात्रा का हुआ आयोजन

दिनांक: 16/11/2025 सुरत गुजरात

 

*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर लिंबायत विधानसभा में पदयात्रा का आयोजन*

 

भारत सरकार द्वारा गुजरात के पनोता पुत्र और अखंड भारत के शिल्पी *लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल* की 150वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी पदयात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। राज्य-स्तर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पदयात्रा आयोजित करने के कार्यक्रम के अनुसार, राज्यव्यापी पदयात्रा की शुरुआत 9 नवंबर 2025 को *जूनागढ़ मुक्ति दिवस* के अवसर पर 86 – जूनागढ़ विधानसभा से की गई।

 

उक्त निर्देशों के अनुपालन में, 16 से 25 नवंबर 2025 के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा आयोजित करने हेतु जारी परिपत्र के अनुसार *163 – लिंबायत विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 16.11.2025 को प्रातः 9:00 बजे पदयात्रा का आयोजन किया गया।*

नीलगिरी सर्कल से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ

माननीय विधायक श्रीमती *संगीता बेन पाटिल* ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का कंकू, चावल, नारियल और पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजन किया।

 

इसके पश्चात मंच पर उपस्थित मान्यवरों का स्वागत किया गया तथा *निर्माण समिति के चेयरमैन श्री नागरभाई पटेल* ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

मंच पर उपस्थित

माननीय विधायक श्रीमती संगीता बेन पाटिल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (भरूच), उपमहापौर, शासक दल के नेता, शहर भाजपा अध्यक्ष, विभिन्न समितियों के चेयरमैन, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य तथा लिंबायत क्षेत्र के वार्ड 18, 19, 25, 26 एवं 27 के नगरसेवकों का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया।

 

पदयात्रा के प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री *मारुति सिंह अटोदरिया* ने प्रेरणादायी संबोधन दिया।

 

इसके पश्चात विधायक श्रीमती संगीता बेन पाटिल ने जनता को संबोधित करते हुए एक भारत – आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलवाईगई

 

विधायक श्रीमती संगीता बेन पाटिल सहित सभी मान्यवरों ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया।

पदयात्रा नीलगिरी सर्कल से प्रारंभ होकर संजनगर सर्कल, कंठी महाराज मंदिर, गोडादरा, सपना पान सेंटर होते हुए पुनः प्रारंभिक स्थल पर संपन्न हुई।

मार्ग में लिंबायत क्षेत्र में रहने वाले विभिन्न राज्यों के लोगों ने अपने पारंपरिक परिधान में उपस्थित रहकर पदयात्रा का स्वागत किया।

सुमन विद्यालय तथा प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस पदयात्रा में विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख, सेवानिवृत्त सेना के जवान, बड़ी संख्या में महिलाएँ तथा पुरुषों सहित लगभग *2200 नागरिकों* ने उत्साहपूर्वक भाग लिए

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश के सूरत जिले के ओलपाड तहसील में बड़ी संख्यामें देशी और विदेशी शराब के अड्डे गैर कानूनी ढंग से खुले आम चलाए जा रहे हैं प्रशासन द्वारा जांच करके कायदे सर कार्यवाही करने की गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी से अनुरोध करते गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक

    13/12/2025 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तालुका में व्यापक स्तर पर चल रहे देशी-विदेशी शराब के गैरकानूनी व्यापार…

    गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जैसलमेर जसदड तहसील के अटकोट गांव में दिल्ली निर्भया कांड को वापस याद दिलाती 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

    * ११/१२/२०२५टी एन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जसदण तहसील के अटकोट गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म- इस मामले में…

    Leave a Reply