आत्म निर्भर भारत और वोकल फोर लोकल को गति देने हेतु ( C A I T) के स्वदेशी मेला २०२६ के आयोजन में सूरत से श्री चंपालाल बोधरा कि नियुक्ति से कपड़ा बाजार को होगा लाभ

* ०३/१२/२०२५ सूरत गुजरात

*आत्मनिर्भर भारत” को नई शक्ति: CAIT के स्वदेशी मेला-2026 बोर्ड में चम्पालाल बोथरा -सूरत की नियुक्ति*

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भावना ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को गति देने हेतु अप्रैल 2026 में देश का सबसे बड़ा स्वदेशी मेला–2026 आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का विशेष संरक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त है।

इस महत्वाकांक्षी आयोजन के सफल संचालन के लिए CAIT ने एक उच्च-स्तरीय Swadeshi Mela Organising Board गठित किया है, जिसका नेतृत्व श्री बी.सी. भरतिया (नेशनल प्रेसिडेंट, CAIT), श्री बृजमोहन अग्रवाल (नेशनल चेयरमैन, CAIT), लायन डॉ. राम गोपाल गोयल (चेयरमैन, स्वदेशी मेला ऑर्गनाइजिंग बोर्ड) और श्री प्रवीण खंडेलवाल (सांसद एवं नेशनल सेक्रेटरी जनरल, C A I T) कर रहे हैं।

राष्ट्रीय बोर्ड में सूरत के वरिष्ठ व्यापार प्रतिनिधि एवं C A I T टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन, श्री चम्पा लाल बोथरा (जैन) को सदस्य नियुक्त किया गया है।

श्री बोथरा राष्ट्रीय टेक्सटाइल एवं गारमेंट चेयरमैन होने के साथ ही, S G C C I (सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) में टेक्सटाइल ट्रेड और रिटेल ट्रेड के को-चेयरमैन तथा FOSTTA (फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन) के पूर्व

महा सचिव भी रह चुके हैं। उन्हें अखिल भारतीय टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग का वर्षों का अनुभव है, और वे सीमावर्ती क्षेत्रों (कच्छ, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर) की हस्तकला (Handicraft) एवं कुटीर इकाइयों की गहरी समझ रखते हैं। श्री बोथरा पिछले कई वर्षों से भारतभर के कपड़ा एवं गारमेंट उद्योग, हस्तकला एवं कुटीर इकाइयों, MSME तथा छोटे व्यापारियों के हितों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी रूप से उठाने और नीति–निर्माण में आवाज़ देने का निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उनकी इस नियुक्ति से स्वदेशी मेला–2026 में वस्त्र, परिधान, हस्तकला और MSME–ट्रेड सेक्टर को और सशक्त प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा तथा देशभर के छोटे व्यापारियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

स्वदेशी मेला ऑर्गनाइजिंग बोर्ड की पहली महत्वपूर्ण बैठक 4 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में नवनियुक्त सदस्य श्री चम्पा लाल बोथरा भी शामिल होंगे।कॉन्फ्रेंस हॉल, NDMC कन्वेंशन सेंटर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली में होगा और

इस बैठक में मेले की रूपरेखा, थीम और राष्ट्रव्यापी प्रचार रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply