आगरा में पहली बार BioFire FilmArray सिस्टम लॉन्च

अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा के क्रिटिकल केयर सेक्टर के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने रविवार रात आगरा में पहली बार अत्याधुनिक BioFire FilmArray Multiplex PCR Technology का शुभारंभ किया। यह तकनीक US-FDA एवं CE Approved है और विश्वभर के आईसीयू, इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर यूनिट्स में गोल्ड स्टैंडर्ड के रूप में मान्यता प्राप्त है।

*BioFire FilmArray की प्रमुख विशेषताएँ*
• 6 Panels – 170+ Targets: एक ही टेस्ट में बैक्टीरिया, वायरस, फंगस एवं एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस जीन की पहचान।
• तेज़ रिपोर्टिंग (लगभग 2 घंटे): पारंपरिक RT-PCR की तुलना में तीन गुना तेज़ परिणाम, जिससे ICU में तुरंत उपचार निर्णय संभव।
• Syndromic Approach: एक ही परीक्षण में संपूर्ण क्लिनिकल प्रोफाइल का विश्लेषण—अनुमान से हटकर सटीक निदान।
• Simultaneous Detection: एक साथ कई pathogens की पहचान—सेप्सिस, न्यूमोनिया, मेनिन्जाइटिस, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, STI infections जैसे गंभीर मामलों में त्वरित निदान।
• Early Targeted Treatment: शीघ्र रिपोर्ट से सही एंटीबायोटिक समय पर, ICU में ठहराव अवधि में कमी, मृत्यु जोखिम में कमी और Antibiotic Misuse का नियंत्रण।
• गंभीर मरीजों के लिए सर्वश्रेष्ठ: ICU, NICU, PICU एवं Emergency केसों में हर मिनट महत्वपूर्ण—BioFire ऐसे मामलों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त।

उपलब्ध पैनल
Respiratory Panel, Meningitis/Encephalitis Panel, Gastrointestinal Panel, STI Panel, Pneumonia Panel, Blood Culture Identification Panel — प्रत्येक में 20–30 से अधिक pathogens की पहचान।

ICU चिकित्सकों के लिए यह तकनीक क्यों महत्वपूर्ण?
1. Empiric Therapy से Targeted Therapy में बदलाव—अनिश्चितता कम, बेहतर परिणाम।
2. VAP, Sepsis एवं Meningitis जैसे मामलों में सबसे तेज़ एवं सटीक निदान।
3. जटिल रोगियों में तुरंत निर्णय—pathogen की त्वरित पहचान।
4. अस्पतालों के Antibiotic Stewardship कार्यक्रम को मजबूत समर्थन।

इस अवसर पर ‘द बायो फायर सॉल्यूशन फौर पॉइंट ऑफ़ केयर टेस्टिंग’ विषय पर आयोजित सीएमई में आगरा एवं आसपास के प्रमुख चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर डीके हाजरा मुख्य अतिथि और निरंजन पाटिल गेस्ट स्पीकर रहे। डॉ. रणवीर त्यागी, डॉ. प्रियंक कुमार सिंह, डॉ. दीप्ति माला अग्रवाल और डॉ. आरती अग्रवाल पैनलिस्ट रहे।
डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू एवं इमरजेंसी केसों में एक-एक मिनट महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में बायो फायर सॉल्यूशन सबसे उपयुक्त है और गंभीर मरीजों के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

कार्यक्रम में साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ऑपरेशंस हेड मिस विनीता शर्मा ने आगरा में इस उन्नत तकनीक के महत्व और इसके क्लिनिकल प्रभाव पर प्रकाश डाला। कहा कि यह लॉन्च आगरा के क्रिटिकल केयर डायग्नोस्टिक्स की गुणवत्ता को नई दिशा देगा और मरीजों के उपचार परिणामों में महत्वपूर्ण सुधार सुनिश्चित करेगा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply