बहराइच * थाना रामगांव पुलिस व स्वाट टीम की एक अपराधी से हुई मुठभेड़ बायें पैर में लगी गोली गिरफ्तार*मनोज त्रिपाठी.

बहराइच * चोरी की मोटरसाइकिल के साथ भाग रहे अपराधी व पुलिस की मुठभेड़ ।
थाना रामगांव पुलिस व स्वाट टीम की एक अपराधी से हुई मुठभेड़ , मुठभेड़ में अपराधी के बांये पैर पैर में लगी गोली व अपराधी हुआ गिरफ्तार, अपराधी से एक अदद पिस्टल 32 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस, 03 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर व 01 अदद मोटरसाइकिल केटीएम बरामद
15.12.2025 को थानाध्यक्ष रामगांव को मुखबिर से एक अपराधी के विषय में सूचना प्राप्त हुई कि उनके क्षेत्र से एक अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहे के साथ में नेपाल की तरफ जाने वाला है, उक्त सूचना पर थाना रामगांव और स्वाट टीम की पुलिस द्वारा चिल्हारिया पुल के पास चेकिंग शुरू की गई चेकिंग के दौरान एक KTM बाइक सवार उधर से आ रहा था पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने पर उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियति से फायर शुरू कर दिया पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में उसके बायें पैर में गोली लग गई और वह गिर गया, पुलिस द्वारा जब उसे पकड़ कर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अर्जुन सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी हल्दी रामपुर थाना उभाँव जनपद बलिया हाल पता लखैया थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती बताया । उसके पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर व दो अदद खोखा कारतूस व एक अदद मोटरसाइकिल KTM व जामा तलाशी से तीन अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुई । प्राथमिक जानकारी में उसका 16 मुकदमों का विभिन्न जिलों में आपराधिक इतिहास पता चला है । उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग

    गुजरात प्रदेश मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान महीने में सूरत शहर के राजमार्ग पर लारी गल्ले लगाने की अनुमति के लिए सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला की मांग

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में इस समय मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान महीना होने पर सूरत शहर के राजमार्गों पर रात के समय फुटपाथ…

    Leave a Reply