आगरा के युवा अभिनेता संकल्प भारद्वाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर करने जा रहे भारत का प्रतिनिधित्व

अर्जुन रौतेला आगरा। ताज नगरी के लिए यह एक ऐतिहासिक और गर्वपूर्ण क्षण है। शहर के युवा अभिनेता संकल्प भारद्वाज अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। अर्ष जैन द्वारा निर्देशित उनकी फ़िल्म ‘उस्ताद बंटू’ का चयन इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल रॉटरडैम 2026 के प्रतिष्ठित हार्बर सेक्शन में हुआ है। यह सेक्शन वैश्विक स्तर पर उभरते, साहसी और सशक्त सिनेमाई प्रयोगों के लिए जाना जाता है।
संकल्प भारद्वाज की माँ वरिष्ठ महिला साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज ने बताया कि ‘उस्ताद बंटू’ का निर्माण 1719 फ़िल्म फ़ैक्ट्री और येलो ऑरेंज के बैनर तले किया गया है। यह फ़िल्म न केवल एक अभिनेता के रूप में संकल्प भारद्वाज की सशक्त उपस्थिति को दर्शाती है, बल्कि आगरा जैसे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचने की प्रेरणादायक यात्रा को भी उजागर करती है।

डॉ. मधु भारद्वाज ने बताया कि इससे पहले फ़िल्म ‘उस्ताद बंटू’ आईएफएफआई के अंतर्गत आयोजित वेव्स बाज़ार के वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी है, जहाँ इसे प्रसाद लैब्स द्वारा विशेष कलर करेक्शन मेंशन प्राप्त हुआ। यही नहीं, फ़िल्म को रेड सी इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय फंडिंग भी मिली है, जो इसकी वैश्विक स्वीकार्यता और सिनेमाई संभावनाओं को रेखांकित करती है।

संकल्प भारद्वाज का सफ़र केवल सिनेमा तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि रंगमंच में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे 2023 और 2024 में एलटीजी रिपर्टरी का हिस्सा रहे, जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत देश की अग्रणी रंगमंच संस्थाओं में से एक है। इसके अतिरिक्त, वे चर्चित शॉर्ट फ़िल्म ‘हेल्प योरसेल्फ’ में भी नज़र आए, जिसे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई पुरस्कार और सराहनाएँ प्राप्त हुईं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 886868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग

    गुजरात प्रदेश मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान महीने में सूरत शहर के राजमार्ग पर लारी गल्ले लगाने की अनुमति के लिए सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला की मांग

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में इस समय मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान महीना होने पर सूरत शहर के राजमार्गों पर रात के समय फुटपाथ…

    Leave a Reply