दी साउथ गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और इंडस्ट्री का विशेष कार्यक्रम बोत्सवाना सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित निवेश एवम् व्यापार पर विशेष कार्यक्रम में व्यापारी और उद्योगपति आमंत्रित (श्री चंपालाल बोधरा अध्यक्ष सी ए आई टी )

१८/१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

*द साउथ गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI)*

*बोत्सवाना सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सूरत दौरे पर; निवेश एवं वैश्विक व्यापार अवसरों पर विशेष कार्यक्रम*

द साउथ गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सूरत (SGCCI) के अध्यक्ष श्री निखिल मद्रासी के मार्गदर्शन में तथा मानद सचिव श्री बिजल जरीवाला के संयोजन से बोत्सवाना सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतिनिधिमंडल में H.E. Ms. Bogolo Joy Kenewendo (मंत्री – खनिज एवं ऊर्जा, बोत्सवाना) तथा Hon. Dr. Phenyo Butale (मंत्री – अंतरराष्ट्रीय संबंध, बोत्सवाना) सहित बोत्सवाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रमुख प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्री चंपालाल बोथरा (को.चेयरमैन – टेक्सटाइल ट्रेड एवं रिटेल ट्रेड कमेटी, SGCCI तथा राष्ट्रीय चेयरमैन – टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी, CAIT) ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोत्सवाना में उपलब्ध खनिज, ऊर्जा, टेक्सटाइल, डायमंड प्रोसेसिंग, एग्री-बिजनेस, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय उद्योगपतियों एवं निवेशकों के लिए मौजूद व्यापक अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।

उन्होंने आगे कहा कि बोत्सवाना एक राजनीतिक रूप से स्थिर एवं निवेश-अनुकूल देश है, और सूरत व साउथ गुजरात के उद्योगपतियों के लिए यह अफ्रीकी बाजार में प्रवेश का एक सशक्त अवसर सिद्ध हो सकता है।

कार्यक्रम का विवरण:

• तिथि: शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

• समय: सायं 5:30 बजे

• स्थान: प्लेटिनम हॉल, SIECC कैंपस, सरसाणा, सूरत

कार्यक्रम में भाग लेने हेतु इच्छुक उद्योगपति, व्यापारी एवं निवेशक पूर्व पंजीकरण कर सकते हैं। SGCCI द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम के पश्चात भोजन का भी आयोजन किया जाएगा।

SGCCI ने सूरत एवं साउथ गुजरात के सभी उद्योगपतियों, व्यापारियों और निवेशकों से इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

रजिस्ट्रेशन लिंक

https://sgcci.in/events/botswana/टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ट्रक चालकों का आक्रोश फूटा सोहागी आरटीओ चेक पॉइंट पर

    आरटीओ चेक पॉइंट सोहागी पर ट्रक चालकों का फूटा गुस्सा, एक चालक का सर फूटा मध्यप्रदेश के रीवा और मऊगंज जिलों में आरटीओ चेक पॉइंट्स पर अवैध उगाही और अनावश्यक…

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कोसी कलां में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने कोसी कलां में किया भव्य स्वागत। कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को…

    Leave a Reply