पूर्व परिवहन मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने वर्तमान परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर लगाई गुहार

अर्जुन रौतेला आगरा। अभी हाल ही में मथुरा के बल्देव इलाके में अल सुबह शून्य दृश्यता के चलते हुए भीषण सड़क हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर आमदनी से अधिक लोगों की जान को कीमती बताते हुए एक्सप्रेस-वे पर कॉमर्शियल वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मार्मिक अपील की है।
उन्होंने लिखा है कि हर वर्ष सड़क हादसों में सैकड़ों लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन रहे हैं। इन हादसों से घर परिवार तबाह हो रहे हैं। ऐसे में एक्सप्रेस-वे पर कॉमर्शियल वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। लखनऊ और दिल्ली पहुँचने के लिए कमर्शियल वाहनों द्वारा नेशनल हाईवे का उपयोग किया जाना चाहिए।


इसके साथ ही हजारों लोगों के जान माल की सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर यातायात को और सुरक्षित व बेहतर बनाने की दिशा में भी उन्होंने कुछ सुझाव देते हुए उन पर अमल करने की प्रार्थना की है।

राजा अरिदमन सिंह ने पत्र में लिखा है कि अक्सर देखा गया है कि सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे होने के नाते तीन-तीन लेन में ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करते रहते हैं। इनमें से अधिकांश ट्रक ओवरलोडेड होते हैं। इससे तीनों लेन घिर जाती हैं। वहीं प्राइवेट बसें भी मनमाने तरीके से किसी भी लेन पर चलती हैं। अक्सर ये बसें बाएँ हाथ पर स्लो लेन के बजाय बीच में या फास्ट लेन पर चलती हैं। ऐसे में निवेदन यह है कि एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह साइनेज लगाकर वाहन चालकों को स्लो लेन, फास्ट लेन, कमर्शियल वाहनों की लेन आदि की जानकारी दी जाए। फिर भी कोई वाहन चालक गलत लेन में वाहन चलाए तो उसका चालान किया जाए।

यह पाया गया है कि स्लीपर कोच की बॉडी का निर्माण भी सामान्य ट्रक या बस की चेसिस से किया जाता है, जिसके कारण दुर्घटना की दशा में भारी वाहनों का कमजोर शरीर दुर्घटना की चपेट नहीं सह पाता और परिणाम स्वरूप जान माल की बड़ी हानि होती है।
ऐसे में, निवेदन है कि बसों और ट्रकों सहित सभी भारी वाहनों का निर्माण सुरक्षा की दृष्टि से सही है या नहीं, इसकी जाँच करवाई जाए और फिर इस दिशा में मानक तय किए जाएँ.. आगे से इन सुरक्षा मानकों के आधार पर ही वाहनों का निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए।

स्लीपर कोच हो या टू बाई टू वाली बस या अन्य कोई बड़ा वाहन… सभी में प्रवेश और निकासी के साथ-साथ इमरजैंसी एग्जिट की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

राजा अरिदमन सिंह ने लिखा है कि लखनऊ और आगरा टोल से लगी सर्विस लेन पर कई ढाबे खुल गए हैं। उन्होंने एक्सप्रेस-वे से नीचे ढाबे तक जाने के लिए सीढ़ियाँ बना दी हैं। ट्रक वाले एक्सप्रेस-वे पर ही ट्रक रोक देते हैं और नीचे जलपान के लिए चले जाते हैं। अक्सर भारी मात्रा में ट्रक वहाँ खड़े रहते हैं। इन पर भी अविलंब रोक लगाई जानी चाहिए।

एक्सप्रेस वे पर प्राइवेट वाहन चलाने वाले लोग अक्सर तय रफ्तार की दर से अधिक रफ्तार पर वाहन चलाते हैं, अक्सर शराब भी पी लेते हैं, यह भी पता नहीं होता कि उनके पास लाइसेंस है या नहीं। ऐसे में एक्सप्रेस-वे पर चलने के लिए केवल यूपीएसआरटीसी की बसों को ही अनुमति प्रदान की जानी चाहिए।

कोहरा बढ़ने पर ही दुर्घटनाएँ भी बढ़ जाती हैं, इसलिए निवेदन है कि सुरक्षा की दृष्टि से कोहरा होने पर नाइट सर्विस पूरी तरह बंद कर देनी चाहिए ताकि दुर्घटनाएँ न हों।

आगरा-दिल्ली एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य ठीक न हो पाने के कारण अक्सर वहाँ टायर घिसकर फटने पर गाड़ियाँ दुर्घटनाग्रस्त होती रही हैं। सैकड़ों लोगों की मौत इन दुर्घटनाओं में हो चुकी है। निवेदन है कि जो दुर्घटनाएँ टायर फटने से हुई हैं, उन दुर्घटनाओं से ग्रसित परिवारों को सड़क निर्माण एजेंसीज द्वारा मुआवजा दिया जाना चाहिए।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बहराइच * नानपारा रेंज के शिवपुर के ग्रामीणांचलों में दहशत फैला रहा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद *मनोज त्रिपाठी.

    नानपारा रेंज के शिवपुर ब्लाक के गोढिहा,टेपरा, बाजपुरवा आदि जैसे गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में अनहोनी का दहशत व्याप्त था आज रात बुधवार को वन विभाग द्वारा…

    पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निर्यातको को बीमा सहायता देने के सरकार के कदम का स्वागत करते सी ए आई टी के अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा जी

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *पश्चिम एशिया संकट से गारमेंट निर्यातकों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर टेक्सटाइल गारमेंट कमेटी ने जताई चिंता* *निर्यातकों को बीमा सहायता देने के…

    Leave a Reply