डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में ESIC की स्प्री योजना व न्यू एमनेस्टी स्कीम पर सेमिनार

अर्जुन रौतेला आगरा। सिकंदरा स्थित डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा स्प्री योजना (Special Registration Drive – SPREE) एवं New Amnesty Schemes 2025 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में ESIC (कानपुर) की उपनिदेशक अनीता सुरेश तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्रीज (DCFLI) के चेयरमैन पूरन डावर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य नियोजकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को स्प्री योजना एवं न्यू एमनेस्टी स्कीम 2025 के उद्देश्यों, लाभों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देना रहा, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी एवं नियोजक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर पूरन डावर ने अपने संबोधन में ESIC द्वारा कर्मचारी कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं अनीता सुरेश ने उपस्थित एचआर हेड्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सेमिनार में ESIC ब्रांच मैनेजर साहूकार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेट्रो एंड मेट्रो के दीपक डे, शिवलाल पब्लिकेशन के संजय शर्मा, शारदा यूनिवर्सिटी के डॉ. खालिद, बिरोला इंटरनेशनल के सुमित भदोरिया, लाम्बा फुटवियर के पंकज गौतम सहित अनेक उद्योग प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रबंधन डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज के एचआर हेड राजीव मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में महिला रत्न कलाकार के नव युवान पुत्र की ताप्ती नदी में डूबने से हुई मौत घर में शोक का माहौल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर सर थाना प्राणी संग्रहालय के पीछे ताप्ती नदी मैं डूबने से 10 वी के छात्र का 38 घंटे बाद…

    गुजरात प्रदेश के गन्ना मिलों एवम् गन्ना किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चिंतन बैठक का आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज से चीनी मिल मालिकों और किसानों की नींद उड़ी, गांव-गांव में राजनीतिक सभाओं में किसानों…

    Leave a Reply