संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा आवासीय दृष्टिबाधित स्कूल कालिंदी विहार, पेठा नगरी आगरा स्थित नववर्ष के उपलक्ष्य पर समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए डॉक्टर शिव कुमार गोला ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ नव वर्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें उपहार वितरित किए और विशेष भोजन की व्यवस्था कराई।
डॉक्टर गोला ने कहा कि नव वर्ष का असली अर्थ जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। दृष्टिबाधित बच्चों के साथ नव वर्ष मनाकर उन्हें आत्मीयता और अपनापन देने का प्रयास किया गया।

बच्चों ने भी इस अवसर पर गीत, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने डॉक्टर शिव कुमार गोला के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस सेवा कार्य ने यह संदेश दिया कि नव वर्ष केवल उत्सव का नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सहयोग का भी अवसर है।
इस अवसर पर डॉ धर्मवीर प्रजापति, गोपाल कृष्ण दक्ष, भीष्मपाल प्रजापति, अजय प्रजापति, सुनील प्रजापति, नेमीचंद गोला आदि मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



