अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा में आज मंगलवार को शाहगंज थाना क्षेत्र के जयपुर हाउस इलाके में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिली जानकारी के अनुसार एक मृतक गोवंश मिला, जिसका सिर धड़ से अलग था और उसका शरीर के कई हिस्से कटे हुए पड़े थे।

सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर भारी संख्या में पहुँचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे गए।

इस दौरन क्षेत्रवासी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश का माहौल देखने को मिला और सभी ने इस कुकृत्य की कठोर शब्दों में निंदा निंदा करते हुए गौमाता की दुर्दशा पर दुख व्यक्त किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से रहे विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, प्रान्त संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, शिवम दुबे, कार्तिक मुद्गल, आकाश वर्मा, जतिन राजपूत, जतिन बजरंगी, दीपक शर्मा , सुनील, शिवम, यश आदि मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




