गुजरात प्रदेश सुरत शहर के डिंडोली पुलिस स्टेशन ने दिखाई मानवता एक दिन कि नवजात बच्ची को दिया नवजीवन चारों तरफ हो रही प्रशंसा

*०९/०१ /२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के डिंडोली पुलिस स्टेशन विस्तार के देलाडवा गांव के तालाब के किनारे ठंड की रात में एक दिन कि नवजात बच्ची रोती तड़पती मिली नवजात बच्ची ने रोने के बजाय हँसना पसंद किया, इसलिए डिंडोली पुलिस ने बच्ची का नाम रख दिया ‘हसती’! और डिंडोली पुलिस ने उठाई पुरी जिम्मेदारी*

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के डिंडोली गांव में स्थित शिव मंदिर के पास तालाब की पाल पर एक दिन की नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। कड़ाके की ठंड वाली रात में केवल पतले कपड़े में लिपटी इस नन्ही जान को उसके माता-पिता तड़पती हालत में छोड़ गए थे। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि बच्ची रो नहीं रही थी — बल्कि उसके छोटे से चेहरे पर हल्की मुस्कान थी।

स्थानीय लोगों की संवेदनशीलता और मानवता जाग उठी। इस मासूम बच्ची को देखकर हर किसी का दिल पसीज गया। घटना की जानकारी मिलते ही डिंडोली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित रूप से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बच्ची इलाज के दौरान सही सलामत हैं

पुलिस ने बच्ची को पालने पोसने की जिम्मेदारी संभाली है और उसके अच्छे इलाज व देखभाल की पूरी व्यवस्था की है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद वडोदरा/ राजकोट में जी यस टी की चोरी का गजब खुलासा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में फर्जी । चोरी का खुलासा, गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों का दुरुपयोग चिंताजनक सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा एवं राजकोट में…

    गुजरात प्रदेश सरकार के शिक्षा महोत्त्सव पर सवाल+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सरकारी स्कूलों में बढ़ते शैक्षणिक स्तर के संकट पर गंभीर चिंतागुजरात सरकार एक ओर राज्यभर में प्रवेशोत्सव और शिक्षा महोत्सव का आयोजन कर…

    Leave a Reply