बांग्लादेश में हिंदुओं की निरंतर हो रही हत्या व अत्याचारों के विरोध में शनिवार को हिंदू आक्रोश मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई, सौंपा ज्ञापन।

बांग्लादेश में हिंदुओं की निरंतर हो रही हत्या व अत्याचारों के विरोध में शनिवार को हिंदू आक्रोश मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई।


फिरोजाबाद- (टूंडला) हिंदू आक्रोश मोटरसाइकिल यात्रा गांव सलेमपुर से प्रारंभ हुई, जो की बहुत सारे गांव में होते हुए टूंडला तहसील पहुंची। आक्रोश यात्रा टूंडला तहसील पहुंचने के बाद बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका एवं नारेबाजी की।
हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित करते हुए एसडीएम और तहसीलदार टूंडला को ज्ञापन सौंपा। हिंदू आक्रोश यात्रा हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ नितिन चौहान और संजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में गांव सलेमपुर से प्रारंभ की गई। गांव सलेमपुर से कई गांव में होते हुए टुंडला तहसील गेट पर पहुंची। तहसील गेट पर पहुंचने पर यात्रा में शामिल हिंदू संगठन के पदाधिकारी व सैकड़ो अन्य लोगों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

यात्रा को सैकड़ो मोटरसाइकिल कार एवं ट्रैक्टरों से निकाली गई। हिंदू संगठनों के तहसील पहुंचने पर एसडीम और तहसीलदार टूंडला को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया इस दौरान नितिन चौहान, संजय प्रताप सिंह एडवोकेट, अंशुमान ठाकुर, मोहित चौहान, महेंद्र बघेल, प्रिंस जादौन, सिद्धार्थ सिंह, राजीव मल्होत्रा, सुमित, पवन ठाकुर, भूरी सिंह, लालू, रोहित, एस एम ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, हरेंद्र, रोहित एवं सैकड़ो हिंदू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात लोगों को किया गिरफ्तार

    वराछा पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार सूरत: वराछा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने संतोषीनगर सोसायटी, संजय गार्डन अपार्टमेंट के पास सार्वजनिक स्थान…

    शिक्षा जगत मे नई पहल डॉक्टर सौरभ अर्जुन भाई नायक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शिक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में StudySnap का अभिनव प्रयास सूरत: आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, तेज और…

    Leave a Reply