युवा समाजसेवी निखिल गोयल को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष और स्पर्श जैन को महामंत्री

अर्जुन रौतेला आगरा। “धर्म-संस्कृति-एकता” के लिए जगह-जगह विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन के क्रम में आगरा, प्रदेश और पूरे देश में हिंदुओं को एकजुट और जागरूक करने का कार्य आजकल चरम पर है। इस क्रम में बल्केश्वर वासियों द्वारा गुरुवार को बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति का गठन किया गया।

बल्केश्वर महादेव मेले में प्रमुख भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी निखिल गोयल को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष और स्पर्श जैन को महामंत्री चुनते हुए क्षेत्र वासियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिल गोयल ने कहा कि समिति के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से बल्केश्वर क्षेत्र में हिंदुओं को एकजुट और जागरूक करने का काम करेंगे। शीघ्र ही विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जय श्री राम और भारत माता का जयघोष किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता श्याम किशोर गुप्ता, रमन अग्रवाल, राकेश त्यागी और वीरेंद्र दीक्षित के निर्देशन में समाजसेवी रीना जैन, मनीषा भरतिया, ब्रह्मा, विपिन, सत्यश्रवा एडवोकेट और चन्द्रा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. करतार चन्द्र शास्त्री को समिति में विभिन्न पद प्रदान करते हुए अपने-अपने मोहल्ले और क्षेत्र में हिंदुओं को एकजुट और जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई।

 

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में संदिग्ध पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर एस ओ जी पुलिस का छापा 2844 000 रुपए कीमत का सर समान जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत में मिलावटी पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़: SOG और फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख से अधिक का माल…

    उत्तराखंड के चम्बोली जिले के थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग विस्तार में लगी भयंकर आग:: आग पर कंट्रोल करना हो रहा मुश्किल

    टी यन न्यूज 24 संवाद दाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश के चमोली जिले में थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग…

    Leave a Reply