संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। समाज में सहयोग के लिए प्रेरित करने वाला त्योहार मकर संक्रांति व बसंतोत्सव का आयोजन अग्रवाल महासभा द्वारा कैलाशपुरी रोड, हलवाई की बगीची स्थित मां दुर्गा के मंदिर में भक्ति भाव व उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिसमें पांच क्विंटल खिचड़ी, 100 किलो गजक व पीले मीठे चावल वितरण सहित भण्डारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल, राम रतन मित्तल, मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, संयोजक सुभाष चंद गर्ग, संरक्षक नितेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरण कर किया। इससे पूर्व मंदिर में प्रसाद लगाकर विश्व शांति का कामना की गई।

अध्यक्ष कान्ता प्रसाद ने कहा कि आज के दिन दान का बहुत विशेष महत्व है। संक्रांति समाज में सहयोग के लिए प्रेरणा देता है। दान करने से ही धन बढ़ता है। महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने कहा कि भारत की संस्कृति और सनातन धर्म को महबूत बनाए रखने के लिए अपने पर्वों को उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाना चाहिए। युवाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करें, जिससे आने वाली पीढ़ी भारतीय संस्कृति और धर्म के सच्चे रूप से परिचित हो सके।

बंसत पंचमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ विघ्नविनाशक गणपति की आराधना गौरी के लाला की हम पूजा करते हैं…, भजन के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, संजीव कुमार अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, वीरेन्द्र कुमार जैन, कुलवन्त मित्तल, सतेन्द्र अग्रवाल, असोक कुमार गोयल, फूल चंद बंसल, सुरेश अग्रवाल, वीना जैन, नीलम अग्रवाल, सुमन गर्ग, बबिता मित्तल, संगीता अग्रवाल, अनीता, जीवनलाल मित्तल आदि उपस्थित थे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




