गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है दोस्ती का गलत फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला पुलिस कर्मी को धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया

२२/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म, पर राज्य में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के चलते अब सुरक्षित माने जाने वाले गुजरात में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है। भावनगर जिले में महिला पुलिस कर्मी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का आरोपी युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ था। संपर्क के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और इसी दौरान आरोपी ने दोस्ती का गलत फायदा उठाया। आरोपी ने महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इस कृत्य को बार-बार अंजाम दिया।

यह मामला 20 जनवरी की देर रात गंगा जलिया पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पीड़िता स्वयं महिला पुलिसकर्मी बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच D y S P आर.आर. सिद्धल को सौंपी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम सक्रिय कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसके ठिकाने की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर राज्य में महिला सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आम जन में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका में पान मसाला विमल गुटका को लेकर डबल नीति से लोग परेशान म्युनिसिपल कमिश्नर श्री ध्यान दें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका में तंबाकू नियंत्रण को लेकर दोहरी नीति आखिर क्यूं सूरत शहर में एक अजीब और चिंताजनक स्थिति…

    Leave a Reply