बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल में छापेमार कार्रवाई

रिपोर्ट : रूपेश चंद्रवंशी

स्थान : कवर्धा, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़

 

बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल में छापेमार कार्रवाई करते हुए मंडी प्रशासन ने हजारों बोरी धान और अनाज जप्त किया है।

 

औचक निरीक्षण के दौरान फर्म परिसर में भारी मात्रा में अनाज का भंडारण पाया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अनाज से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज मौके पर मौजूद नहीं था।

 

मंडी प्रशासन ने मौके से कुल 4 हजार 738 बोरी अनाज जप्त किया है। जप्त सामग्री में 4 हजार 453 बोरी धान, 90 बोरी चना, 170 बोरी तुअर, 10 बोरी सोयाबीन और 15 बोरी गेहूं शामिल है।

 

यह कार्रवाई कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर की गई। मंडी सचिव भंडारी और मंडी इंस्पेक्टर मनोज वैष्णव के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर जप्ती की कार्रवाई की।

 

मंडी प्रशासन ने छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20 और 23 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मौके पर पंचनामा और सुपुर्दनामा की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है।

 

इस सख्त कार्रवाई के बाद इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स +++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उद्योग-व्यवसाय की प्रगति में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : दक्षिण गुजरात चैंबर का विशेष सत्र आयोजित दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री…

    आम आदमी पार्टी के विधायक को कोर्ट ने सुनाई सात साल कि सजा+++++++

    गुजरात प्रदेश नर्मदा जिला विधायक श्री चैतर वसावा को 7 वर्ष की सजा के बाद आम आदमी पार्टी का भाजपा पर हमला, फैसले को बताया राजनीतिक गांधीनगर/नर्मदा: डेडियापाड़ा से आम…

    Leave a Reply