संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर, यमुना ब्रिज (घाट), आगरा में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सिंह शर्मा प्रांतीय योग प्रमुख हुआ व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रामकुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।

इस पावन अवसर पर विद्यालय में रामदत्त शर्मा, सतीश चाहर, संजीव दौनेरिया, राजबहादुर राठौर, हरिमोहन अग्रवाल,इस्लाम खान, रामनरेश, राजेन्द्र प्रसाद गोयल, शैलेन्द्र दुबे, महेश चन्द्र शर्मा, शनि दिवाकर, राजेन्द्र शर्मा, कमलेश मिश्र, विनोद कुमार दिक्षित (सब-इंस्पेक्टर), रमनलाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी आगंतुकों ने प्रशंसा की।
उपजिलाधिकारी- फतेहाबाद श्री रामकृष्ण चौधरी ने पूरे समय कार्यक्रम का अवलोकन किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सभी उपजिलाधिकारी का पटका पहनाकर एवं प्रधानाचार्य श्री उत्तम सिंह द्वारा गीता ग्रंथ भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





