संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। आज आगरा आवास विकास में युवाओं द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसमें युवाओं में भारी जोश देखने को मिला। युवाओं ने भारत माता की जय और जय हिन्द के नारों की गड़गड़ाहट के साथ यात्रा का आगाज किया, यात्रा की शुरुआत नंदराम की बगीची से होकर आवास विकास, बोदला, कारगिल चौराहा में भ्रमण करते हुए जोशभरे देशभक्ति के नारों के साथ समापन हुई।

इस बीच सैकड़ों युवा अपनी मोटरसाइकिल के साथ, हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाइए दिए, सभी युवाओं ने मिलकर “तिरंगा यात्रा” को सफल और भव्य बनाया।

इस मौके पर विशेष रूप से शिवम दुबे, राहुल तिवारी, दीपक शर्मा, कार्तिक मुदगल, अनुज पाठक, छोटू राजावत, रोहित यादव, सारांश बजरंगी, मोनू जाट, हिमांशु अग्रवाल, जतिन बजरंगी, हिमांशु शर्मा, सौरभ बघेल आदि दर्जनों में युवा उपस्थित रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel





