०१ /०२ /२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (C A I T) की टेक्सटाइल एवं गारमेंट समिति के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री चम्पा लाल बोथरा ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट टेक्सटाइल एवं गारमेंट आधारित M S M E सेक्टर की वर्षों पुरानी मांगों को संबोधित करने वाला है। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से C A I T द्वारा M S M E टेक्सटाइल–गारमेंट उद्योग के लिए निर्यात प्रोत्साहन, F T A का प्रभावी लाभ, सस्ता वित्त और कौशल विकास की आवश्यकता लगातार उठाई जाती रही है, जिसे इस बार के बजट में स्पष्ट रूप से स्थान मिला है।
श्री बोथरा जी ने कहा कि माननीय वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण में टेक्सटाइल सेक्टर का बार-बार उल्लेख किया जाना इस बात का संकेत है कि सरकार अब इस उद्योग को केवल पारंपरिक क्षेत्र नहीं बल्कि उत्पादन, रोजगार और निर्यात का रणनीतिक स्तंभ मान रही है। बजट में टेक्सटाइल–गारमेंट उद्योग से जुड़े उत्पादन बढ़ाने, रोजगार सृजन, M S M E को सशक्त करने, कौशल विकास, F T A और निर्यात विस्तार जैसे सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को समाहित किया गया है।
उन्होंने कहा कि M S M E सेक्टर, जो टेक्सटाइल उद्योग की रीढ़ है, के लिए वर्किंग कैपिटल, आसान ऋण, क्रेडिट गारंटी और ब्याज दर में राहत के संकेत स्वागत योग्य हैं। इससे बुनकरों, पावरलूम, प्रोसेसिंग यूनिट्स, जॉब वर्क और गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स को उत्पादन बढ़ाने और नए निवेश के अवसर मिलेंगे।
श्री बोथरा के अनुसार, बजट में मुक्त व्यापार समझौतों (F T A) को टेक्सटाइल एवं गारमेंट निर्यात से जोड़ने का दृष्टिकोण अत्यंत सकारात्मक है। इससे रेडीमेड गारमेंट्स, मैन–मेड फाइबर, होम टेक्सटाइल और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स को नए अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेंगे और भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता मजबूत होगी।
आगे श्री चम्पा लाल बोधरा जी ने कहा कि कौशल विकास और उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में M S M E को नई ताकत देंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और निर्यातोन्मुख उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
कुल मिलाकर केंद्रीय बजट 2026 M S M E आधारित टेक्सटाइल–गारमेंट उद्योग के लिए वित्त, कौशल, उत्पादन, F T A और निर्यात को एक साथ जोड़ने वाला संतुलित बजट है। यदि इन घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ, तो भारतीय टेक्सटाइल एवं गारमेंट M S M E सेक्टर आने वाले वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था और निर्यात वृद्धि में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





