विद्यामंदिर क्लासेस ने जेईई मेंस परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को अभिभावकों सहित किया सम्मानित

संवादाता अर्जुन रौतेला। विद्यामंदिर क्लासेस, देव नगर, खंदारी आगरा में जेईई मेंस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सफल अभ्यर्थियों को उनके अभिभावकों सहित मंच पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।


संस्थान के निदेशक आशीष गोविल ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि परिवार का सहयोग विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति में प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रों को आगामी चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दीं और जेईई एडवांस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।


सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अधय्यान चतुर्वेदी, कुशाग्न चतुर्वेदी, प्रमुश अग्रवाल, अर्जुन शर्मा, अर्नव जैन, आर्युक, ग्रंथ जैन, मान्या अग्रवाल, परी अग्रवाल, देवांश अग्रवाल आदि शामिल रहे।

समारोह का समापन सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सी ए आई टी के चुनाव में गुजरात प्रदेश सुरत शहर के श्री चम्पा लाल बोधरा जी को सर्वसम्मती से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चुनाव 2026: चम्पालाल बोथरा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन निर्वाचि नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार)। कन्फ़ेडरेशन…

    सुरत शहर कांग्रेस कमेटी ने सुरत शहर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( s o g ) पुलिस पर पक्षपात करने के लगाए गंभीर आरोप चुनाव आयोग को दिया गया आवेदन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र शहर में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच सूरत शहर कांग्रेस द्वारा पुलिस की एसओजी (स्पेशल…

    Leave a Reply