२०/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील सर्वोदय जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, सूरत द्वारा आयोजित ओलपाड़ तहसील हड़पती समाज टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के आयोजन के अंतर्गत टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों द्वारा भरे गए फॉर्मों की जांच के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, दिनांक 18/02/2026 को शाम 4.00 बजे आयोजित की गई।
जिसमें जिन टीमों ने फॉर्म भरे हैं, उन्हें जमा करने तथा जिन टीमों को फॉर्म नहीं मिले हैं या भरने में कोई कमी है—ऐसी सभी टीमों के कप्तानों के साथ, उनके 20 खिलाड़ियों में से प्रत्येक टीम के 5-5 खिलाड़ियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे।
लगभग 100 जितनी टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी, जिसके लिए सर्वोदय जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रयासरत हैं। आज की इस बैठक में ट्रस्ट के मंत्री जयेंद्र देसाई, जय राठोड़, सतीश राठोड़, सुरेश भाई चौधरी, सुभाष भाई राठोड़, विवेक पटेल सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में हड़पति समाज के लोग उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के प्रमुख दर्शन भाई नायक ने बताया कि इस टूर्नामेंट से हळपती समाज के युवाओं में खेल भावना विकसित होगी। वे क्रिकेट में आगे बढ़ सकें, इसके लिए भी ट्रस्ट सहयोग करेगा। आने वाले दिनों में हडपती समाज के विद्यार्थी उच्च अध्ययन कर सकें, इसके लिए भी ट्रस्ट सहायता प्रदान करेगा। साथ ही समाज के उत्थान के लिए अन्य सामाजिक गतिविधियों तथा फ्री मेडिकल कैंप जैसे सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




